पति ने बेडरूम से चूहे को निकालने से इनकार किया तो पत्नी ने युवक का गुप्तांग काट दिया। बताया जा रहा है कि घर के बेडरूम में महिला को कुछ चूहे नजर आए थे। ‘The Mirror’ की रिपोर्ट के मुताबिक बेडरूम में चूहा नजर आने के बाद 40 साल की महिला Juliet Mukupa का अपने 52 साल के पति Abraham Musonda से बहस शुरू हो गई। युवती ने अपने पति से कहा कि वो बेडरूम से चूहे को हटाए लेकिन अब्राहम ने ऐसा करने से इनकार कर दिया इसके बाद महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना 3 सितंबर को हुई थी। घटना Zambia के Kitwe की है। कहा जा रहा है कि इस रात महिला अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर घर आई थी। घर के बेडरूम में चूहा को देखने के बाद यह महिला भड़क गईं। चूहे को बेडरूम में देखने के बाद महिला की नींद उड़ गई और वो सो नहीं पा रही थीं। Juliet Mukupa ने अपने पति को जगाया और चूहे को कमरे से बाहर निकालने की मांग करने लगीं।

अब्रहाम के इनकार कर देने के बाद महिला ने अपने पति को यह भयानक प्रताड़ना दी। ‘The U.S Sun’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल Abraham Musonda को Kitwe Teaching Hospital में भर्ती कराया गया। ‘The Daily Star’ की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन महिला ने काफी शराब पी थी और वो नशे में थीं।

स्थानीय मीडिया ने यहां के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि Juliet Mukupa और Abraham Musonda एक साथ रहते जरूर थे लेकिन दोनों एक ही घर के अलग-अलग बेडरूम में रहते थे। इस वक्त Abraham Musonda का इलाज अस्पताल में चल रहा है लेकिन उनकी हालत कैसी है? अभी इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई है। साथ ही साथ आरोपी महिला पर कौन-कौन से चार्ज लगाए गए हैं इसकी जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में फ्लोरिडा से भी एक ऐसी खबर आई थी। यहां 26 साल के मोहम्मद सार नाम के एक युवक पर आरोप लगा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बेटे को पीटा औऱ फिर अपने नाखून से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया था।

इसके अलाावा नाईजीरिया से भी कुछ समय पहले एक ऐसी खबर आई थी। बताया गया था कि यहां एक कपल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था।