इस महिला ने नींद से सो रहे अपने मकान मालिक को छुरा घोंप दिया। महिला ने इस शख्स के गर्दन पर चाकू से बेरहमी से वार किए। अब इस महिला को अपने इस जघन्य कृत्य की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने इस मामले में महिला को दोषी मानते हुए अपना फैसला सुना दिया है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है। इस मामले में विक्टोरिया प्रांत के उच्चतम न्यायालय ने महिला को दोषी पाते हुए उसे 42 साल जेल की सजा सुनाई है। सजा भुगतने के दौरान उसे 31 वर्ष और छह महीने तक परोल भी नहीं मिलेगी।

26 साल की मोमेना सोभा पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है। मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली मोमेना ऑस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से महज 8 दिन पहले ही वो ऑस्ट्रेलिया आई थी। बताया जा रहा है कि मोमेना खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिल स्टेट के विचारों से काफी प्रभावित थी। आईएसआईएस के नाम पर ही उसने अपने मकान मालिक पर हमला किया था।

कोर्ट में मोमेना ने अपना जुर्म भी कबूल किया। अदालत में सजा सुनाये जाने के दौरान शोमा ने नकाब पहन रखा था और उसकी सिर्फ आंखें नजर आ रही थीं। फैसला सुनाये जाने के दौरान उसने ‘अल्लाहू अकबर’ का नारा लगाया। पीड़ित मकान मालिक रोजर सिंगारावोलू इस हमले में जीवित बच गये थे और सजा सुनाये जाने के दौरान वह भी अदालत में उपस्थित थे। न्यायाधीश लेसली टेलर ने शोमा को 42 साल जेल की सजा सुनाते हुए कहा कि ‘तुम जिस मंशा के साथ आयी हो और तुम्हारे काम तथा बयान डर पैदा करने वाले हैं।’ सजा के दौरान उसे 31 वर्ष छह महीने तक परोल नहीं मिलेगी। (और…CRIME NEWS)