गुस्सा अक्सर इंसान को मुसीबत में डाल देता है। गुस्से में आकर आपा खो देना इस महिला को भी भारी पड़ गया था। जबकि यह महिला ना तो पेशेवर अपराधी थी और ना ही उसका कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड था। लेकिन एक दिन इस महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने चाकू से अपने ब्वॉयफ्रेंड को गोद डाला। ओहियो की रहने वाली इस महिला ने अपने 31 साल के ब्वॉयफ्रेंड को चाकूओं से गोद कर लहुलूहान कर दिया। यह घटना साल 2017 की है। पुलिस के मुताबिक इस महिला ने अपने 31 साल के ब्वॉयफ्रेंड के सीने और सिर के पिछले हिस्से पर चाकू से पांच बार हमला किया था।
12 सितंबर 2017 की रात करीब ढाई बजे इस महिला ने खुद घर से बाहर आकर पुलिस को फोन भी किया और मदद मांगी। उस वक्त Cleveland.com ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस महिला ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी बेटी को छूने की कोशिश की है इसलिए उसने उसपर चाकू से हमला कर दिया है। इस मामले में महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने बाद में पुलिस को बताया कि शायद उनकी गर्लफ्रेंड को ऐसा लगता था कि उनकी बेटी और उनके बीच संबंध हैं इसीलिए उन्होंने उसपर हमला किया।
इधर महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी बेटी के बिस्तर के पास नग्न अवस्था में देखा था। जिसके बाद उसने चाकू निकाल लिया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई। युवक ने महिला को धक्का दिया और लात भी मारी। इस लड़ाई में महिला और उसकी बेटी की कलाइयों पर गहरा जख्म भी लगा था। महिला की बेटी ने युवक पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस युवक ने उससे कहा था कि ब्वॉयफ्रेंड होने पर ही असली दुनिया का पता चलता है। इस मामले में पुलिस ने बाद में रेप के एंगल से भी जांच पड़ताल की और कानून के मुताबिक कार्रवाई पूरी की। (और…CRIME NEWS)

