इस महिला की कलंक कथा सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। जिस घिनौनी करतूत को इस महिला ने अंजाम दिया है वो एक संगीन जुर्म तो है ही लेकिन उससे कहीं ज्यादा अमानवीय कृत्य भी। इस महिला पर आरोप है अपनी ही बेटी की रेप करवाने का। यह मामला छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ का है। यह महिला अपने पति से अलग रहती थी और उसके साथ उसकी बेटी भी रहती थी। जानकारी के मुताबिक साल 2012 में यह महिला एक ऑटो चालक के संपर्क में आई और फिर दोनों के बीच जिस्मानी ताल्लुकात बन गए। जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत अपनी पत्नी को छोड़ दिया और दूसरे जगह पर रहने चले गए।
पिछले कई सालों से यह महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। इस दौरान भी उसके प्रेमी का घर पर आना-जाना लगा रहता था। कई बार तो यह महिला घर में अपनी बेटी के सामने ही अपने प्रेमी से शारीरीक संबंध भी बनाती थी। इतना ही नहीं इस महिला ने अपनी बेटी को भी अपने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए कहा। लड़की ने जब इस बात से इनकार कर दिया तब इस महिला ने अपने प्रेमी से अपनी ही बेटी का रेप करवाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। इस बीच इस बच्ची ने अपने पिता से मदद भी मांगी लेकिन उसके पिता ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया।
साल 2018 में इस बच्ची ने हिम्मत दिखाई और मां तथा उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंच गई थाने। थाने में पुलिस वालों के सामने लड़की ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। इस लड़की ने बताया कि उसकी मां उसके सामने ही अपने प्रेमी यानी उस ऑटो चालक से संबंध बनाती था तथा बाद में कहती थी कि ‘मैं संबंध बनाती हूं तो तुम भी बनाओ।’ इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया है। इस मामले में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल अब यह अय्याश महिला अपने प्रेमी के साथ अपनी घिनौनी करतूतों का फल भुगत रही है।
(CRIME की और खबरें)

