यूपी के कौशांबी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपने ही घर में आग लगा दी। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई मगर तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जो भी इस खबर को सुन रहा है हैरानी जता रहा है। कोई भला अपने घर में आग कैसे लगा सकता है? इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। आरोपी के पिता ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औऱ मामले की जांच की।

पत्नी बार-बार पक्का मकान बनवाने के लिए झगड़ा करती थी

असल में अपना घऱ जलाने वाल मुकुल देव ईट-भट्टी पर काम करता है। इसी से उसके परिवार का खर्चा चलता है। उसकी शादी 19 साल पहले कोखराज थाना के क्षेत्र के शोभना गांव की रहने वाली फूलमती से हुई थी। परिवार में सदस्यों की संख्या ज्यादा है मगर कमाने वाला वह इकलौता है। घर में आर्थिक तंगी होने लगी। मुकुल का कहना है कि पत्नी हमेशा एक ही बात कहती थी। वह बार-बार पक्का घर बनवाने की जिद करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

मुकुल का कहना है कि उसकी पत्नी पक्का मकान के नाम पर उससे झगड़ा करती थी। हमारा घर कच्चा था। जब भी बारिश होती पानी टपकने लगता था। हमारे पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। उसके पांच बच्चे हैं जिनकी जिम्मेदारी उसके ऊपर ही है। हमारी पत्नी ने हमसे घऱ को लेकर झगड़ा किया औऱ अपने मायके चली गई। हम शऱाब के नशे में थे इसलिए घऱ में आग लगा दी। हमारे पास शौचालय भी नहीं है। पत्नी के झगड़ा करने से हम परेशान हो गए थे। हमारे पास आवास नहीं है तो हम क्या करें? इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि पिता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।