झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति चिकन खाना चाहता था मगर पत्नी को बनाने का मन नहीं था। पति बाजार से चिकन लेकर आया मगर पत्नी ने बनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर पति इतना आहत हो गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
असल में पति का नाम पवन कुमार है जो अपनी पत्नी प्रियंका से साथ साथ रहता था। दोनों की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। पति फर्नीचर बनाता था। एक सामान्य परिवरा की तरह दोनों की जिंदगी कट रही थी। दोनों के बीच बात तब खराब हुई जब बुधवार को पति चिकन लेकर घर पहुंचा।
पत्नी ने कहा – नहीं बनाउंगी चिकन
चिकन ना बनाने की बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से लड़ने लगे। अब लड़ाई हुई तो पुरानी बातों को जिक्र हुआ। एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की गई। पति ने पत्नी को मारा-पीटा। इसके बाद पत्नी ने रोना शुरू कर दिया। पति का दिमाग खराब हो गया। दोनों अलग-अलग कमरों में चले गए। इसके बाद पति ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पत्नी अलग कमरे में सो गई। रात एक बदे जब पति ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी को चिंता होने लगी। उसने उसके बाकी घरवालों को इस बारे में सूचना दी। मौके पर घऱवाले पहुंचे।
पति ने लगा ली फांसी
पवन के बारे में सुनकर उसके भाई को चिंता होने लगी। उसने पहले दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। लाख कोशिश करने के बाद जब दरवाजा नहीं तोड़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घर आई, उसने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पवन अंदर पंखे से झूल रहा था। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पति को इस हाल में देखकर पत्नी के होश उड़ गए। उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। वह सोच भी नहीं सकती थी कि पवन ऐसा कदम उठा सकता है। पवन के इस हाल में देखकर परिजनों को बुरा हाल हो गया। घर में चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। पत्नी को गम लग गया। इस तरह एक एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।