उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक पत्नी पर पति का गला काटने का आरोप है। पति किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। वह बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकट्ठा हो गए। इसके बाद उसे फौरन सदर अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला का पति विदेश से कमाकर कई सालों बाद लौटा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मुबारकपुर थाने क्षेत्र के कादिरपुर गांव का है।

एक महीने पहले ही विदेश से लौटा था पति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित राम विजय यादव दोहा में कई सालों से नौकरी कर रहा था। वह एक महीने पहले ही लौटा था। उसका आरोप है कि पत्नी का गैर मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं। इस कारण उसने पत्नी के कहीं आने-जाने पर रोक लगा दी। इस बात से पत्नी नाराज हो गई। शुक्रवार रात जब वह पत्नी के साथ सो रहा था तो उसने चाकू से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पत्नी के हमले से उसके गले पर गहरी चोट लगी। उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि पत्नी के हाथ में चाकू है। इसके बाद उसने पत्नी को धक्का दिया और अपनी जान बचाकर वहां से भागा।

पति के चिल्लाने की आवाज आस-पास के लोग एकत्र हो गए। वे पीड़ित को अस्पताल लेकर गए। हालांकि लोगों को देखकर पत्नी छिप गई। पति ने पूरी कहानी सुनाई तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसके बाद पति ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़ित के पिता ने क्या कहा

मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि थाना मुबारकपुर से एक बुजुर्ग ने सूचना दी कि उसके बेटे रामविजय और बहू सुशीला अक्सर झगड़ते रहते थे। 13 को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुशीला ने धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुशाली को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।