नाराज पत्नी ने अपने पति के साथ एक ऐसी खौफनाक हरकत कर दी जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। यह मामला मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड इलाके का है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी के साथ रहता था। पहली पत्नी के रहते हुए इस शख्स ने दूसरी शादी भी रचा ली थी। पति के दूसरी शादी रचाने से उसकी पहली पत्नी उससे अक्सर नाराज रहती थी। दोनों के बीच छोटी-छोटी सी बात पर नोंकझोंक होती रहती थी। 1 अगस्त 2018 को यह शख्स मिमलाना रोड इलाके स्थित अपने घर में अपनी पहली पत्नी के साथ मौजूद था। हमेशा की तरह इस दिन भी इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दिन इस महिला ने अपने पति से कुछ पैसे मांगे। लेकिन इस शख्स ने अपनी पत्नी को पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे नहीं मिलने से यह महिला अपने पति से काफी नाराज हो गई। इस दिन इस महिला ने अपने पति के शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया।

शराब पीने के बाद यह युवक बेसुध हो गया। इसके बाद गुस्साई महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए भयानक कदम उठाया। इस महिला ने चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब युवक नशे से बाहर आया तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में युवक के घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में उसकी पहली पत्नी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया।

पुलिस ने जल्दी ही इस महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। इस महिला ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी और वो अपनी दूसरी पत्नी को ही ज्यादा समय देता था। इतना ही नहीं महिला के मुताबिक यह युवक खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। बहरहाल बता दें कि इस मामले में पूरी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की। (और…CRIME NEWS)