बीत मंगलवार (10-09-2019) की अहले सुबह करीब 4 बजे इस महिला ने अपने पति को पहले रस्सी से बांधा और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। अपने ही पति के साथ इस क्रूरता को अंजाम देने के लिए इस महिला ने तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल किया। महिला के पति ने पुलिस को खुद फोन कर जानकारी दी थी कि उसे रस्सियों से बांध कर उसके साथ क्रूरता किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नॉर्थ कैरोलीना की रहने वाली 56 साल की विक्टोरिया थॉमस फ्राबट ने पहले अपने 61 साल के पति जेम्स फ्राबट को रस्सी से बांधा और फिर उनके गुप्तांग को काट दिया। ‘Mailonline’ की एक खबर के मुताबिक Carteret County Sherrif कार्यालय के चीफ डिटेक्टिव जैसन वांक ने न्यूपोर्ट के मरडोट रोड पर स्थित एक घर के अंदर हुई इस वारदात की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स को ग्रीनविले स्थित Vidant Medical Center में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ली के ठीक हो जाने के बाद भी चिकित्सक उनके कटे हुए अंग को दोबारा नहीं जोड़ पाएंगे। हालांकि जांचकर्ताओं ने जेम्स फ्राबट के कटे हुए अंग को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया था। अंग को बर्फ पर रंग जांचकर्ता अस्पताल भी ले गए थे।
इस मामले में पुलिस ने विक्टोरिया को मंगलवार की रात करीब 10.45 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया। उसपर क्रूरता पूर्वक हमला और अगवा करने का केस दर्ज किया गया है। विक्टोरिया को Carteret County Jail में रखा गया है। उसे बेल पाने के लिए 10,000 डॉलर की रकम चुकानी होगी।
हालांकि विक्टोरिया ने ऐसा क्यों किया अभी पुलिस इसके बारे में कुछ भी कह पाने में नाकाम है। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद अदालत में भी पेश किया। अब पुलिस इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में जुटी है।
आपको याद दिला दें कि पिछले महीने ताइवान से भी एक ऐसी ही खबर आई थी। यहां एक महिला को उसके पूर्व प्रेमी की धोखेबाजी के बारे में जब पता चला था तो उसने उसका गुप्तांग काट डाला था। इस महिला ने कटे हुए अंग को ट्वॉयलेट के फ्लश में बहा दिया था। दरअसल शादी के बाद इस महिला को पता चला कि उसके पूर्व प्रेमी ने उसे धोखा दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=eASy6AQZq8c&t=5s
बेवफाई से आहत इस महिला ने तेज धार वाली कैंची से अपने पूर्व प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। हमला करने से पहले महिला ने अपने पति से कहा था कि ‘अगर यह मेरा नहीं हो सकता तो किसी का नहीं।’ इसके बाद इस महिला ने खुद को खत्म करने के इरादे से नींद की दवाइयां भी खा ली थी। इधर जब पुलिस इस कपल के घर पहुंची तो यह महिला बदहवास हालत में पड़ी हुई थी। महिला को तुरंत Taiwan University Hospital में भर्ती कराया गया था। (और…CRIME NEWS)

