उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। पति और पत्नी के बीच जमकर बहस हुई। पत्नी के साथ उसके दो भाई भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आव देखा ना ताव और अपने जीजा की जमकर धुनाई कर दी। महिला ने गर्लफ्रेंड को भी नहीं छोड़ा, उसे भी खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

असल में इंजीनियर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की नलकूप कॉलोनी में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी श्रावस्ती में सरकारी शिक्षक हैं। कुछ दिन पहले ही इंजीनियर अपनी पत्नी को उनके मायके रायबरेली छोड़कर आया था। वह अपने मायके में अपना इलाज करा रही थीं। इसी बीच किसी ने पत्नी को सूचना दी कि उनका पति सरकारी आवास पर झांसी की रहने वाली गर्लफ्रेंड को लेकर आया है। कई दिनों से दोनों साथ रह रहे हैं।

दोनों सालों ने जीजा पर जमकर बरसाए लात-घूसें

फिर क्या, गर्लफ्रेंड बुलाने की सूचना मिलते ही पत्नी अपने दो भाइयों के साथ बहराइच के नलकूप कॉलोनी में अपने पति के सरकारी आवास पर पहुंच गई। पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड को के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उस समय पत्नी की हालत क्या होगी हम सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं।

अपने पति को किसी औऱ के साथ क्वालिटी टाइम बिताता देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने पति को खूल लताड़ा। पति-पत्नी में थोड़ी देर तक विवाद होता रहा। पत्नी ने गर्लफ्रेंड को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। बात इतने पर खत्म नहीं हुई, बहन के साथ पहुंचे दो सालों ने अपने जीजा की जमकर लात-घूसों से धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची। पति ने अपनी गलती मानी और पत्नी से कहा कि वह दोबारा कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा। पत्नी का दिल पसीज गया। उसने अपने पति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की और समझौता कर लिया।