कम उम्र की लड़की के साथ एक युवक ने संबंध बनाया तो उसके जिस्म पर 33 कोड़े बरसाने का फरमान सुनाया गया। इतना ही नहीं शादी से पहले शारीरीक संबंध बनाने पर 22 साल की एक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को सरेआम 100-100 कोड़े भी बरसाए गए। लोगों को सरेआम सजा देने की यह घटना इंडोनेशिया के अचेह प्रांत की है। यहां बीते बुधवार को करीब 12 लोगों को सरेआम सजा दी गई। अचेह प्रांत से करीब 274 किलोमीटर दूर होकसिऊमवे स्टेडियम में जब इन लोगों को सरेआम पीटा जा रहा था तब वहां कई सारे लोग मौजूद थे।

यहां करीब 14 लोगों को जुआ खेलने, शराब पीने, समलैंगिक सेक्स करने और शादी से पहले शारीरीक संबंध बनाने सहित कई अलग-अलग मामलों में सजा दी गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक-युवतियों पर सरेआम कोड़े बरसाए जा रहे हैं। 100 कोड़े बरसाए जाने की वजह से एक युवती इस वीडियो में चीखती हुई भी नजर आ रही है। इस युवती ने शादी से पहले यौन संबंध बनाए थे इसीलिए उसे सजा दी गई थी। यह युवती शरिया अधिकारियों से उसे बख्श देने की गुहार लगा रही है लेकिन आखिरकार युवती की हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सकों के पास ले जाना पड़ा।

यहां 19 साल के एक लड़के को कम उम्र की लड़की के साथ संबंध बनाने के लिए भी कोड़े बरसाने की सजा दी गई। जिस वक्त इस लड़के पर कोड़े बरसाए जा रहे थे उस वक्त उसने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। लेकिन कोड़े की मार से उसके शरीर से खून निकलने लगा और उसकी शर्ट लाल हो गई। इस मामले में लड़की को 5 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई है। AFP के एक रिपोर्टर के मुताबिक शरिया के अधिकारी ने बताया कि एक स्टेडियम में सभी गुनहगारों को सजा दी गई और यह कोशिश की गई थी कि बच्चे इसे ना देखें।

देखें वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=I5YEk1nBVWw

बता दें कि सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश में अचेह एकमात्र शरिया कानून वाला प्रांत है। मानवाधिकार संगठनों ने अचेह प्रांत में इंसानों पर होने वाले इस जुल्म-ओ-सितम की कई बार निंदा की है। यहां तक कि इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोको वीडूडू ने भी इसे खत्म करने की बात कही है लेकिन यह शरिया कानून आज भी यहां की एक बड़ी आबादी के बीच काफी मशहूर है। (और…CRIME NEWS)