एक ट्रांसजेंडर महिला अपने पुरूष मित्र से इस कदर नाराज हुई कि उसने दो लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह ट्रांसजेंडर महिला हाथ में एक कुल्हाड़ी लिए एक मार्केट में दाखिल होती है और थोड़ी देर वो मार्केट में इधर-उधर टहलती है। कुछ ही देर बाद वहां एक लड़का आता है। यह महिला थोड़ी देर तक इस लड़के से बातचीत करती है और फिर अचानक उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर देती है। अचानक हमला होने पर लड़का गंभीर रुप से घायल हो जाता है और घबराकर गिर जाता है। इसके बाद यह महिला मार्केट से बाहर जा रही एक और महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर देती है। इस हमले में वो महिला भी जख्मी होकर गिर जाती है। इसके बाद यह महिला आराम से कुल्हाड़ी को हाथ में लेकर मार्केट से बाहर चली जाती है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला साल 2017 में किया गया था। जिसका वीडियो अब सामने आया है। 26 साल की इवी अमाती ने इनमोर में स्थित एक दूकान में इस हमले को अंजाम दिया था। जिस लड़के पर अमाती ने हमला किया था उसका नाम रिमर था। रिमर ने इस हमले के बारे में कहा कि इस महिला ने थोड़ी देर उनके साथ बातचीत की और फिर अचानक हमला कर दिया। रिमर का कहना था कि इस हमले में उनकी आधी गर्दन करीब-करीब कट गई थी।
देखें वीडियो:
https://youtu.be/iELV_V-nkZI
जानकारी के मुताबिक अमाती ने वोडका पी थी और नशे की हालत में ही उसने यह हमला किया था। हमला करने से पहले अमाती ने अपने एक टिंडर फ्रेंड मिकिला जानशेन को मैसेज किया था कि ‘एक दिन मैं कई लोगों को मार दूंगी।’ जानशेन के मुताबिक उनकी अमाती से मुलाकात टिंडर पर हुई थी। लेकिन जानशेन ने अमाती से दोस्ती तोड़ दी थी और अमाती अपने फ्रेंड द्वारा रिजेक्ट किए जाने से काफी नाराज थी। इसी बात से गुस्से में आकर उसने यह हमला किया था। बहरहाल इस मामले में अदालत ने अमाती को दोषी पाया और उसे 9 साल की जेल की सजा दी गई।


