इधर ओडिशा विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। विधानसभा के बाहर सड़क पर एक लड़का अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर बैठ गया और गर्दन रेतने की धमकी देने लगा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर यह लड़का अपनी मां के गर्दन पर चाकू रखकर बैठा हुआ है। सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। लड़का लगातार गर्दन रेतने की धमकी दे रहा है। सड़क पर मौजूद लोग इस ड्रामे को देख कर चकित हैं। कुछ मीडिया कर्मियों को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। यह लड़का वीडियो में चीखता हुआ सुनाई दे रहा है। अति सुरक्षा वाले जोन में ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अपनी मां को चाकू की नोंक पर ऱख कर यह लड़का राज्य की बीजेडी सरकार के मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा रहा है। काफी देर तक यह तमाशा चलते रहने के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को बचाया। बताया जा रहा है कि यह महिला नयागढ़ जिले की रहने वाली हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़के की मां ने बताया कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
गुरुवार को वो उसे लेकर अस्पताल जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक मां-बेटे एक ऑटो रिक्शा से अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वो विधानसभा भवन के पास से गुजरे लड़के ने अपने थैले से चाकू निकाल लिया और अपनी मां को कब्जे में लेकर धमकियं देने लगा। ऐसा करते समय वो राज्य सरकार के मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा रहा था।
High Voltage Drama unfolded in front of #Odisha Assembly
Psycho Son holding mother at knife point and accusing #bjd Politicians of treason#OdishaAssembly #Bhubaneswar pic.twitter.com/VX9Nrg6LI1— Suffian صوفیان (@iamsuffian) October 1, 2020
पुलिस ने किसी तरह महिला को बचाया और पूछताछ के लिए उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। इस मामले में भुवनेश्वर के डीसीपी उमाशंकर दश ने कहा कि ‘युवक मानसिक रूप से बीमार है। मां के मुताबिक उसका इलाज चल रहा है और अस्पताल जाने के दौरान यह घटना हुई है। आगे की जांच की जा रही है।’

