2 महिलाओं ने एक पुलिसवालों की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। पुलिस वालों की पिटाई का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ पुलिस वाले एक घर के कंपाउंड के अंदर मौजूद हैं। अचानक एक महिला पुलिस वाले का कॉलर पकड़ लेती है और फिर उसपर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर देती है। एक दूसरा पुलिस वाला इस बीच अपने साथी पुलिस वाले को छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन महिला दनादन थप्पड़ें बरसाने लगती है।
कुछ ही समय बाद यह महिला पुलिस वाले का गिरेबान पकड़ उसे घर से बाहर निकाल कर लाती है। सड़क पर पूरे मुहल्ले वालों के सामने भी यह महिला इस पुलिसवाले की पिटाई करती रहती है। इस बीच एक और महिला दौड़ कर वहां आती है और वो भी इस पुलिस वाले को तमाचा जड़ देती है।
कुछ ही देर में यह महिला कहीं से डंडा भी लेकर आती है और डंडे से भी उसकी पिटाई शुरू कर देती है। इस पुलिसवाले का साथी भी इस दौरान वीडियो में नजर आ रहा है लेकिन वो इन महिलाओं की पिटाई से अपने साथी को नहीं बचा पाता। काफी देर तक बीच सड़क पर यह हंगामा चलता रहता है और पुलिस वाले की पिटाई होती रहती है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्यप्रदेश का है। यहां एक्साइज डिपार्टमेंट में तैनात इस पुलिस वाले की पिटाई बीते शुक्रवार (13 सितंबर, 2019) को की गई है। मध्य प्रदेश के महेश्वर स्थित एक घर में कुछ पुलिस वाले छापेमारी के इरादे से गए हुए थे। इस बीच 2 महिलाओं ने एक पुलिसकर्मी पर छापेमारी के दौरान लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सड़क पर हुए इस ड्रामे का वीडियो यहां के स्थानीय लोगों ने बनाया है।
देखें वीडियो:
पुलिस यहां अवैध शराब की बिक्री के संबंध में छापेमारी करने गई थी। छेड़छाड़ के आरोप में जिस पुलिसकर्मी की पिटाई की गई है उसकी पहचान सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल भयाल के तौर पर हुई है। इस मामले में पुलिस वाले पर हमला करने के आरोप में 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें यह दोनों महिलाएं भी शामिल हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। (और…CRIME NEWS)

