यह शख्स पुलिसा वालों के साामने सरेंडर कर चुका था। उसने अपने हथियार डाल दिये थे और हाथ ऊपर कर पुलिस वालों के ही कहे अनुसार उनकी तरफ ही आ रहा था। लेकिन तब ही एक पुलिस ऑफिसर ने उसे 5 गोलियां दाग दी। निहत्थे शख्स की पुलिस की गोली से हुई मौत का एक वीडियो भी अब सामने आ गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह शख्स एक घर के अंदर मौजूद है और कुछ पुलिस वाले उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। पुलिस को देखते ही यह शख्स घबरा जाता और अपने हथियार डाल देता है।
युवक को निशाने पर लेकर कुछ पुलिस वाले चिल्ला कर उसे घर से बाहर आने के लिए कहते हैं, लेकिन जैसे ही अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाए यह शख्स घर से निकल कर दरवाजे तक आता है पुलिस वाले उसे गोली मार देते हैं। पुलिस वाले करीब 3 सेकेंड के अंदर उसे 2 कमांड देते हैं औऱ फिर उसपर गोली चला देते हैं और वो वहीं ढेर हो जाता है। (वीडियो नीचे देखें)
San Bernardino, California पुलिस ने अब Body-Camera Footage जारी किया है। इस फुटेज में 27 साल के Richard Sanchez के मौत की सारी कहानी दर्ज है। कैलिफोर्निया के Police Chief Eric McBride ने बीते शुक्रवार को इस घटना के बारे में कहा कि जिस तरह का व्यवहार उस वक्त किया उसकी अनुमति विभाग कभी नहीं देता। बता दें कि नौजवान को पिछले साल 28 सितंबर को पुलिस ने गोली मारी थी लेकिन यह वीडियो अब सामने आय़ा है जिसके बाद विभाग की तरफ से सफाई पेश की जा रही है।
युवक को गोली मारने का आरोप Dallas के एक ऑफिसर पर है। आरोप है कि उसने अपने एक पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में उसपर मर्डर का चार्ज लगाया गया था। दरअसल इस वीडियो को पुलिस ने ही जारी किया है ताकि भविष्य मे ऐसी किसी घटना को रोका जा सके।
इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि उस दिन Richard Sanchez की एक रिश्तेदार ने San Bernardino स्थित अपने घर से पुलिस को फोन कर कहा कि रिचर्ड घर के सदस्यों के पास एक हैंडगन है और वो घर के सदस्यों को धमकी दे रहा है।
महिला ने उस वक्त पुलिस को बताया था कि रिचर्ड खुद को भगवान बता रहा है। डरी-सहमी महिला उस वक्त अपने बच्चे के साथ घर से निकल कर भाग गई थी। हेल्प लाइन पर शिकायत मिलने के बाद वहां पहुंचे अधिकारियों ने रिचर्ड के हाथ में तमंचा देखा और उसे तमंचे को तुरंत छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद वो पुलिस के कहने पर हथियार छोड़ धीरे-धीरे उनकी तरफ बढ़ने लगा लेकिन तब ही एक पुलिस वाले ने उसे गोली मार दी। (देखें वीडियो)
युवक को गोली मारने वाले पुलिस ऑफिसर की पहचान पुलिस ने जाहिर नहीं की है।
