उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला की नग्न लाश एक बोरे के अंदर से बरामद होने के बाद सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि लाश के 15 टुकड़े किये गये थे और फिर उसे बोरे में भरकर फेंक दिया गया था। इस घटना के उजागर होने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। लोग महिला की मौत को लेकर अलग-अलग तरह के कयास भी लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। फातिमा कॉलोनी के पास स्थित श्मशान और कब्रिस्तान के बीच पड़े कूड़े के ढेर पर सबसे महिला का नग्न धड़ मिला। इलाके के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को धड़ से कुछ ही दूरी पर एक बोरा मिला।
जब पुलिस ने इस बोरे को खोला तो उसकी आंखें भी फटी की फटी रह गईं। दरअसल बोरे के अंदर महिला की डेड बॉडी के 15 टुकड़े मिले। हैरानी की बात यह भी थी कि महिला का सिर गायब था। सिर ना होने की वजह से महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने तुरंत शव के टुकड़ों और धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरने वाली महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर उनके शव को यहां लाकर इस तरह फेंक दिया गया है। महिला की पहचान ना हो सके इसलिए हत्यारे ने उनका सिर गायब कर दिया है।
मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने महिला की लाश मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। महिला की हत्या के पीछे कौन है? या हत्या की वजह क्या है? अभी इस बात की छानबीन की जा रही है। कूड़े के ढेर पर लाश किसने फेंकी इस बात का पता अभी लगाया जा रहा है।

