देश में किये गये लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। मामला नोएडा का है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार (4 अप्रैल, 2020) की रात यह लड़की अचानक अपने घर से लापता हो गई।
बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने आसपास के जगहों पर उसकी काफी तलाशी की। करीब घंटे भर बाद बच्ची का शव पास के ही एक झुग्गी में मिला। बच्ची का शव मिलते ही उसके परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
लॉकडाउन के बीच बच्ची की मौत की खबर सुनकर एक बार तो पुलिस वाले भी चौंक गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया औऱ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
जिस झुग्गी में मासूम बच्ची का शव मिला था वहां बच्ची का फुफेरा भाई भी रहता था। मृतक लड़की के परिजनों ने 19 साल के इसा युवक पर अपनी ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने इस 19 साल के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
हालांकि शुरू में तो इस शख्स ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन जल्दी ही यह शख्स पुलिसिय जांच में टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी। इस युवक ने बताया कि उसने ही अपनी ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां रहकर मजदूरी किया करता था। इस मामले में पुलिस ने इस युवक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
आपको बता दें कि खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने के लिए इस वक्त देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है।
