संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी मिशिगन में एक सैंड लेक इलाका है। इस इलाके में साल 2015 में एक घर में बेरहमी से एक हत्या को अंजाम दिया गया। यह घर सैंड लेक में रहने वाले मार्टी व ग्लेना दंपति का था और कत्ल मार्टी नाम के शख्स का हुआ था। इन दोनों की यह दूसरी शादी थी और दोनों के बच्चे भी थे। कुछ सालों पहले मार्टी एक दुर्घटना का शिकार हुआ तो ग्लेना नौकरी कर घर चलाती थी।

13 मई, 2015 में मार्टी और ग्लेना के पड़ोसियों ने देखा कि दो दिन से दोनों दंपत्ति दिखाई नहीं दिए। पड़ोस में रहने वाले कीथ नाम के शख्स की बीवी कॉनी ने दरवाजा खोला तो मार्टी और ग्लेना फर्श पर खून में लथपथ पड़े थे, ऐसे में घबराए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देखा तो मार्टी मर चुका था जबकि ग्लेना की सांसे चल रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मी के छूने के बाद ग्लेना अचानक से उठ गई और कत्ल की कहानी यहीं से शुरू हो गई।

दरअसल, सैंड लेक में रहने वाली मार्टी और ग्लेना कभी जुए के शौकीन थे। हालांकि, एक्सीडेंट के बाद मार्टी ने कशीनो जाना बंद कर दिया लेकिन ग्लेना लती हो चुकी थी। वह जितना भी कमाती सब जुए में उड़ा देती। कई सालों तक ग्लेना अपने पति से छुपकर कशीनो जाती लेकिन अब वह कर्ज के तले दबने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने जुए में हारे पैसे वसूलने के बदले कार व घर जब्त करने का दबाव भी बनाया।

कुछ दिनों बाद मार्टी ने ग्लेना से पैसों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कर्ज के पैसे भर दिए गए हैं। ग्लेना धीरे-धीरे अवसाद का शिकार हो गई, क्योंकि उसने कर्ज के पैसे लौटाए ही नहीं। आर्थिक तंगी के चलते उसने डिप्रेशन की दवा भी बंद कर दी। मार्टी कर्ज के बारे में ग्लेना से लगातार पूछता और घर जब्ती की तारीख भी नजदीक थी। ग्लेना हर बार कहती थी कि वह सब ठीक कर देगी। फिर इसी दौरान दिन वारदात का था, जब दोनों घर से बाहर ही नहीं निकले।

पुलिस जांच में सभी से पूछताछ हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला, बस ग्लेना बड़बड़ा रही थी कि उसने मार्टी को नहीं मारा। एक साल तक वक्त गुजरता गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। साल 2016 में एक बड नाम के तोते का वीडियो टीवी व सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें तोता “‘शट अप..कहता फिर चिल्लाकर कहता- ‘डोंट शूट, डोंट शूट..।’ वीडियो के बारे में पुलिस को पता चला तो जांच हुई। यह तोता क्रिस्टीना नाम की महिला का था, जो मार्टी की पहली बीवी थी।

मौत के बाद क्रिस्टीना उसे घर से देखभाल के लिए ले आई थी। पुलिस ने छानबीन की तो क्रिस्टीना ने बताया कि तोता जब से घर से लाया गया, तब से यही रट लगा रखी है। साथ ही कहा कि मुझे संदेह है कि हत्या होते हुए तोते ने देखा है। हालांकि, समस्या यह कि तोते की गवाही कोर्ट कैसे मानेगा? शक ग्लेना पर था लेकिन उसने कहा कि मार्टी ही उसकी ज़िंदगी था और वह उसे क्यों मारेगी। अब सवाल था कि मार्टी को किसने मारा और ग्लेना ने खुदकुशी की कोशिश की तो क्यों?

हालांकि, मार्टी की पहली पत्नी क्रिस्टीना ने ग्लेना पर सनकी और स्वार्थी होने के इल्जाम लगाए, पुलिस ने तोते की क्लिप को आधार बनाकर कई और सबूत जुटाए। फिर ग्लेना को गिरफ्तार कर सख्ती से दोबारा पूछताछ हुई। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया, जहां माना गया कि ग्लेना ने ही मार्टी को गोली मारी थी और उस वक्त तोता अपने मालिक का कत्ल होते हुए देख रहा था। साथ ही उसने मार्टी के आखिरी शब्दों को भी याद कर लिया था।