उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शातिर कैदी के होटल में अपनी लवर के साथ पाए जाने की बात सामने आई है। बता दें कि उसके साथ होटल के अन्य कमरों में मौजूद पुलिस वाले कैदी को हत्या के एक मामले में देवरिया कोर्ट में पेशी पर लाए थे। पेशी के बाद कैदी अपनी लवर से मिलने होटल चला गया था जिसके साथ पुलिस वाले भी गए और होटल में खाना पीना किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम होटल में पहुंची और कैदी के साथ पुलिस वालों को भी रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद कैदी को वापस जेल भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

क्या है पूरा मामलाः कैदी कामेश्वर उर्फ डब्लू सिंह पर तीन हत्या का दोष था। दो हत्या के मामले में उसे जमानत मिली थी और वह तीसरे मामले में जेल में सजा काट रहा था। इस केस में उसकी पेशी सोमवार (18 नवंबर) को गोरखपुर के देवरियां कोर्ट में हुई थी। पुलिस के अनुसार, कैदी पेशी के बाद सभी पुलिस वालों के साथ होटल में अपनी लवर से मिलने चला गया था। उसके साथ पुलिस वाले भी होटल चले गए थे। बता दें कि पुलिस वालों पर कैदी का साथ देने का भी आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, होटल में कैदी डब्लू अपनी लवर के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला। पुलिस वाले भी कैदी के साथ होटल में खाते पीते और ऐश करते पाए गए।

Hindi News Today, 19 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गांव के लोगों की हत्या का दोषी है कैदीः बता दें कि कैदी डब्लू पर अपने ही गांव के निवासी रमेश सिंह और अरुण सिंह के मर्डर का दोष था। उस पर सिघडि़यां निवासी विवेक सिंह के मर्डर का भी दोष था। बता दें कि अरुण और विवेक के मर्डर उसे जमानत मिल गई थी लेकिन रमेश सिंह के हत्या में वह जेल में था। इस दौरान पेशी पर वह गोरखपुर गया हुआ था जहां यह घटना घटी है। गौरतलब है कि होटल में कैदी अपनी लवर के साथ है इसकी जानकारी अरुण सिंह के बेटे दीपक ने पुलिस को दी थी।

पुलिस ने कैदी के लवर संग अन्य लोगों को किया रिहाः होटल में कैदी संग पुलिस वाले और उसकी साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों को थाने ले आई। वहीं सोमवार को कैदी को हरदोई जेल के लिए रवाना कर दिया। इसके साथ पुलिस ने कैदी के अन्य साथी संग लवर को भी बाद में छोड़ दिया था। बता दें कि पुलिस ने पेशी पर कैदी के होटल में अपनी लवर के पाए जाने की एक रिपोर्ट हरदोई के एसपी को भी भेजे जाने की बात कही है।