उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में छेड़खानी का विरोध करने वाली दो महिलाओं की कार से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने मंगलवार (25 जून) को बताया कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर और भीमसेन का परिवार सोमवार (24 जून) देर रात शादी समारोह से लौटा था। इसी दौरान एक युवक नशे में उनके मकान के बाहर पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़खानी की।
महिलाओं पर चढ़ा दी कारः पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं के विरोध पर युवक उन्हें धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटा और घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर कार चढ़ा दी। पुलिस अधीक्षक कोलांची ने बताया कि इसमें दो महिलाओं रामवीर की पत्नी संतो देवी (38) और भीमसेन की पत्नी उर्मिला (42) की मौत हो गई जबकि रामवीर का पुत्र जितेंद्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
National Hindi News, 25 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
शव हाईवे पर रख किया जामः पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी नकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bihar News Today, 25 June 2019: बिहार से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
हाईवे किया जामः घटना से नाराज परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस से मिले दोनों शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर जाम खत्म करवाया।
