ब्रिसबेन में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद उन्होंने पीड़िता से कहा कि ‘दुख पहुंचा तो माफ करना’

इस मामले में 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों की मुलाकात इन लड़कों से Snapchat के जरिए हुई थी। पुलिस ने इस मामले में जिन 4 लोगों पर चार्ज लगाया है उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इन चारों पर पहले से 160 मामले दर्ज हैं। ‘9News’ की रिपोर्ट के मुताबिक इन चारों पर 40 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें से 16 रेप के चार्ज हैं।

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कांच का एक टूटा गिलास दिखाकर दोनों लड़कियों को धमकाया और फिर उनके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में प्रशासन का कहना है कि दोनों लड़कियां एक हमलावर से स्नैपचैट के जरिए मिली थी। 28 दिसंबर, 2020 को इन दोनों लड़कियों के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद जांच के दौरान चारों को गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी उम्र 19, 20, 21 और 22 साल की है। ‘ABC’ की रिपोर्ट के मुताबिक इनपर दुष्कर्म समेत के कई चार्ज लगाए गए हैं। आरोप यह भी है कि इन लोगों ने इस घिनौनी कृत्य की तस्वीरें भी ली।

पुलिस प्रॉसिक्यूटर सीनियर कॉन्स्टेबल Min Hu ने अदालत से कहा कि इन लोगों ने लड़कियों को अल्कोहल और ड्रग्स दिया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन इन लोगों ने उसकी नहीं सुनी। प्रॉसीक्यूटर ने अदालत से कहा कि इनमें से एक आरोपी ने गैंगरेप के बाद लड़की से कहा कि उसे बुरा लगा तो माफ कर दे।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कमिश्नर Carroll ने पत्रकारों से कहा कि ‘मैं यहीं कह सकता हूं कि यह बहुत भयानक है। कई लोगों ने उन दोनों लड़कियों के साथ प्रताड़ना की इंतिहा पार कर दी। अगले कुछ दिनों में इस मामले में कुछ अन्य लोगों पर भी चार्ज लगाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लड़कियों ने मजिस्ट्रेट की अदालत में अपने साथ हुई वारदात के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मामले में ट्रायल जारी है।