यूपी के आजमगढ़ से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां अंडरगारमेंट सुखाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर के कटरा मोहल्ले का है। पीड़ित पक्ष ने 8 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
असल में यहां रागिनी कपूर का परिवार रहता है। उनका कहना है कि अंडरगारमेंट सुखाने को लेकर उनके पड़ोसी आए दिन उनसे झगड़ा करते रहते हैं। वे जब चाहें मारपीट करके भाग जाते हैं। वे लोग दंबग है। इसलिए पुलिस भी उनका कुछ नहीं करती। इस बार भी लड़ाई धूप में सूख रहे अंडरवियर को लेकर ही हुई। उन्होंने पहले कहासुनी की फिर मारपीट करने लगे।
धूप में अंडरवियर सुखाने को लेकर विवाद
असल में सारा मामला अंडरवियर को धूप में सुखाने को लेकर है। आस-पड़ोस के लोग भी इनके झगड़े के आदि हो चुके हैं। वहीं जो लोग अनजान है इस झगड़े के बारे में सुनकर हैरान हो रहे हैं। साथ ही वे हंस भी रहे हैं कि अंडर वियर सुखाने को लेकर भला कौन लड़ता है। जिसे धूप में सुखाना है सुखाए, इससे पड़ोसी को क्या परेशानी हो सकती है? वे सुखाएं अपने अंडरगारमेंट्स छिपाकर।
इस वजह से पुलिस नहीं करती कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस तो मौके पर आने से रही। नतीजा यह हुआ कि आऱोपी मारपीट करके गायब हो गए। इस लड़ाई में पीड़ित पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी दबंग है। उनकी पहुंच ऊपर तक है। इसलिए पुलिस भी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती है।
पहले भी हो चुका है विवाद
इस मामले में एसपी का कहना है कि फिलहाल केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद कपड़े सुखाने को लेकर हुआ था। दोनों की पक्ष एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जो अन्य आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। एसपी का कहना है कि इसके पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय भी आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।
