बिहार: कटिहार जिले में बदमाशों ने 2 बहनों के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी। बदमाशों ने ना सिर्फ निर्ममतापूर्वक इनकी हत्या की बल्कि धारदार हथियार से एक लड़की को गले से छाती तक चीर डाला। बदमाशों ने इस लड़की की आंखें भी निकाल ली। हत्या कर दरिंदों ने इनके शव को फेंक दिया और फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चचेरी बहन थीं। इसमे से एक की उम्र 13 वर्ष तथा दूसरी की 14 वर्ष बताई जा रही है। शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। उसकी बहन के मृत शरीर पर कपड़े नहीं थे लिहाजा पुलिस अभी इस मामले में रेप की आशंका से इनकार भी नहीं कर रही है।
यहां के एसपी के मुताबिक बच्ची की मां को उनकी बेटी ने बताया था कि गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की है। घटना बीते बुधवार (08 अगस्त, 2019) की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें परवल तोड़ने के लिए घर से बाहर गई थीं। लेकिन इस दिन यह दोनों जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की।
अगले दिन कुछ लोगों को दोनों बहनों की लाश एक खेत में बेहद बुरी हालत में मिली। बच्ची की बेरहमी से हत्या किये जाने की खबर जब परिवार वालों को मिली तो उनके होश उड़ गए। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जिस बच्ची का शव बिना कपड़ों के मिला है उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई जख्म दिए गए हैं।
[bc_video video_id=”5802390114001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इस मामले में एक नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों के शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। (और…CRIME NEWS)

