यह लड़की परीक्षा देने के लिए घर से दूर आई हुई थी। लेकिन परीक्षा के बाद उसके दो भाइयों ने उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल में रुकने के लिए कहा। अब इस लड़की का आरोप है कि होटल में सोने के बाद उसके भाइयों ने उसके साथ रेप किया।
24 साल की यह महिला गुरुग्राम स्थित एक परीक्षा केंद्र पर इम्तिहान देने आई थी। इस मामले में पीड़िता की तरफ से बीते शनिवार (09-11-2019) को थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में ज़ीरो एफआईआर दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद इस मामले को गुरुग्राम स्थित महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि बीते 22 सितंबर को वो परीक्षा देने के लिए गुरुग्राम आई हुई थी। परीक्षा केंद्र पर उसकी मुलाकात उसके 2 भाइयों से हुई। यह दोनों दूर के रिश्ते में उसके भाई लगते थे। इन दोनों ने महिला को परीक्षा के बाद अपने साथ होटल में रहने के लिए किसी तरह मना लिया।
महिला का आरोप है कि रात में सोने के बाद उसके दोनों चचेरे भाइयों ने उसके बाद रेप किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद पीड़िता को मुंह ना खोलने की धमकी भी दी गई है। लिहाजा घटना के अगले दिन पीड़ित महिला ने अपने परिवार वालों से डर के मारे यह बात नहीं बताई। परीक्षा देकर घर लौटने के कुछ दिनों तक काफी मानसिक तनाव में रहने के बाद आखिरकार उसने अपनी आपबीती परिजनों के सुनाई जिसके बाद इस मामले में केस दर्ज कराया जा सका है।
लड़की की आपबीती सुनकर उसके परिवार वाले दंग रह गए। अब इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस सभी जरुरी कानून प्रक्रियाओं के पालन में जुटी है।पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

