इस शख्स के दिमाग पर ऐसी सनक सवार थी जिसे आप जानकर स्तब्ध रह जाएंगे। यह महिलाओं की पहले हत्या करता था फिर उनके शरीर के कई हिस्सों को काटकर कंटेनर में रख लेता था। इतना ही नहीं इसने लाश से संबंध भी बनाए थे और कुछ इंसानों के जिस्म को यह खाता भी था। पेशे से यह हत्यारा टैक्सी ड्राइवर था और 80 के दशक में हॉन्गकॉन्ग में इस हत्यारे का खौफ इस कदर फैल गया था कि महिलाएं यहां रात के वक्त टैक्सी लेने के पहले सौ बार सोचा करती थीं। Lam Kor-wan नाम के इस शख्स का बचपन बेहद तनाव में बीता था। Lam Kor-wan के माता-पिता मलेशिया में रहते थे और उसके पिता अक्सर उसकी और उसकी मां की पिटाई किया करते थे। एक बार उसके पिता ने उसे इतनी जोर से मारा था कि वो काफी देर तक बेसुध हो गया था। कुछ सालों बाद Lam Kor-wan का परिवार हॉन्गकॉन्ग में आ गया। लेकिन यहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान Lam Kor-wan अकेला ही रहता था यानी स्कूल में उसका कोई भी दोस्त नहीं था। कहा जाता है कि उसे चेस खेलना काफी पसंद था और ज्यादातर समय वो इसी चेस के साथ गुजारता था। बालिग होने पर Lam Kor-wan को टैक्सी ड्राइवर की नौकरी मिल गई और उसने नाइट शिफ्ट में करना शुरू किया। Lam Kor-wan अपने परिवार के साथ To Kwa Wan में रहता था।
Lam Kor-wan की कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। साल 1970 में उसे एडल्ट मैग्जीन पढ़ने की लत लगी। जल्दी ही उसने एक कैमरा खरीदा और उसने इस कैमरे से कई महिलाओं की गंदी तस्वीरें भी खीचीं। वो अक्सर अपने कमरे में खुद को बंद कर गंदी तस्वीरें देखता और गंदी तस्वीरें बनाता भी था। लेकिन घर के किसी सदस्य को Lam Kor-wan की इन हरकतों के बारे में पता नहीं चला। 3 फरवरी, 1982 को Lam Kor-wan ने सुबह 4 बजे Tsim Sha Tsui स्थित एक रेस्टोरेंट एक महिला यात्री को अपनी टैक्सी में बैठाया। यह महिला एक नाइटक्लब में काम करती थी और उस दिन वो महिला अपना काम खत्म कर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर अकेले ही घर लौट रही थी। शराब के नशे में धुत इस महिला ने रास्ते में Lam Kor-wan को टैक्सी रोकने के लिए कहा और उसने गाड़ी का दरवाजा खोल उल्टियां कर दी। इसके बाद इस महिला ने Lam Kor-wan से कहा कि वो अब वापस Tsim Sha Tsui लौटना चाहती थी। महिला की यह बात सुनकर टैक्सी चला रहे Lam Kor-wan को गुस्सा आ गया और उसने गाड़ी में रखी एक इलेक्ट्रिक तार से महिला का गला घोंट दिया।
यह Lam Kor-wan के द्वारा की गई पहली हत्या थी। अगले सात महीनों में Lam Kor-wan ने 3 महिलाओं को इसी तरह टैक्सी में बैठाने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने इन महिलाओं के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उनकी तस्वीर भी खींची। उस समय कुछ तस्वीरों के आधार पर ही पुलिस ने Lam Kor-wan को पकड़ा था लेकिन 27 साल का Lam Kor-wan उस वक्त वो किसी तरह पुलिस की गिरफ्त से आजाद हो गया। उस वक्त Lam Kor-wan ने पुलिस को बताया था कि वो लैब-टेक्निशियन है उसने अपने रिसर्च के लिए महिलाओं के शरीर के कुछ अंगों की तस्वीरें रखी हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद यहां कुछ और महिलाओं की हत्या हुई और जांच के दौरान पुलिस को कुछ महिलाओं की नंगी तस्वीरें भी मिलीं। इस बार पुलिस ने दोबारा Lam Kor-wan को पकड़ लिया। पुलिस के पास Lam Kor-wan के खिलाफ पुख्ता सबूत थे और अन्य सबूतों की तलाश में वो उसे लेकर उसके घर पहुंची।
घर पर अचानक पुलिस वालों को देखकर Lam Kor-wan के परिजन चौक गए थे। घर पर तलाशी के दौरान पुलिस ने Lam Kor-wan के कमरे में बिस्तर के अंदर छिपा कर रखे कई कंटेनर बरामद किए। इन कंटेनरों में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स रखे गए थे। उस वक्त पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में ले लिया था। लेकिन बाद में Lam Kor-wan ने पुलिस के सामने हकीकत बयां की और इन सभी हत्याओं के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। उसने पुलिस को बताया कि वो अक्सर नाइटकल्ब या बार के आसपास से महिलाओं को अपनी टैक्सी में बैठाता था और फिर उनकी हत्या कर देता था। उसने पुलिस को बताया कि उसने जब दूसरा कत्ल किया था तब उसने उस महिला की लाश से संबंध भी बनाए थे और उसके भी प्राइवेट पार्ट काट लिए थे।
कहा जाता है कि इस हत्यारे ने कुल 15 महिलाओं की हत्या की थी। लेकिन अदालत में उसपर सिर्फ 4 हत्याओं का जुर्म ही साबित हो चुका। 3 अप्रैल 1983 को अदालत ने उसे इन हत्याओं दोषी पाया और उसे मौत की सजा सुनाई। अदालत में सुनवाई के दौरान वकील ने कहा था कि Lam Kor-wan ना सिर्फ हत्याएं करता था बल्कि वो महिलाओं के आंत भी खा जाता था। हालांकि बाद में उसकी सजा उम्रकैद में तब्दील हो गई। 63 साल का Lam Kor-wan आज जेल में अपनी गुनाहों की सजा काट रहा है। (और…CRIME NEWS)
