यह बाबा महिलाओं की इज्जत से खेलता था। वो उनकी जरूरतें पूरी करने का उन्हें झांसा देता और फिर मौका पाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। आज हम बात कर रहे हैं महिलाओं को संतान के लिए फुसलाकर रेप करने वाले बाबा परमानंद की। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में इस ढोंगी बाबा ने अपने काले करतूतों को अंजाम देने का ठिकाना बना रखा था। बाराबंकी में परमानंद ने मां काली हरई धाम के नाम से अपना आश्रम बना रखा था। इस आश्रम में उसने कई महिलाओं का यौन शोषण किया लेकिन हर बार वो बच निकलता।

लेकिन साल 2016 में इस बाबा ने अपने आश्रम में रखे कंप्यूटर के खराब होने के बाद उसे बनाने के लिए किसी को दिया था। कम्प्यूटर बनाने वाले शख्स ने देखा कि कंप्यूटर में बाबा के कई अश्लील वीडियो हैं। इस शख्स ने इसमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बाबा की पोल खुलने लगी। पता चला कि बाबा ज्यादातर उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जिनके बच्चे नहीं होते थे। बाबा इन महिलाओं को संतान के लिए फुसलाता था और फिर उन्हें अपने आश्रम में बने एक काल कोठऱी में ले जाता था। यहां बाबा तंत्रमंत्र के नाम पर महिलाओं से रेप करता। इतना ही नहीं बाबा ने इस कमरे मे सीसीटीवी कैमरै भी लगा रखे थे जिसमें ताकि वो महिलाओं के अश्लील वीडियो बना सके। इन वीडियो के जरिए हीं वो महिलाओं को अक्सर ब्लैकमेल भी करता था।

बाबा के अंतरंग वीडियो वायरल होने की खबर जैसे ही सामने आई वो फरार हो गया। ढोंगी परमानंद के खिलाफ उस वक्त दो महिलाओं ने केस भी दर्ज करवाया था। इस घटना के करीब 15 दिनों बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके सहयोगी अरविंद कुमार पाठक को भी बाराबंकी के मिठाई देवा रोड इलाके से गिरफ्तार किया। परमानंद पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यहां बता दें कि परमानंद के खिलाफ पहला केस साल 2016 में 12 मई को एक महिला ने दर्ज कराया था। इसके बाद 2 अन्य मामले परमानंद के खिलाफ दर्ज कराए गए थे। इसके बाद इस स्वयं-भू बाबा के खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज करवाते हुए कहा था कि हराई गांव के अपने आश्रम में उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी। (और…CRIME NEWS)