फिल्मों में दिखने वाला ‘ड्रैकुला’ एक काल्पनिक किरदार है। यह ‘ड्रैकुला’ इंसानों के खून का प्यासा होता था और इसने कई लोगों की जान भी ली थी। हालांकि यह एक फिल्मी स्टोरी थी। लेकिन इतिहास में एक ऐसे भी ‘ड्रैकुला’ का परिचय है जिसपर इल्जाम है असल जिंदगी में इंसानी खून बहाने का। आज बात एक ऐसे क्रूर तानाशाह की जिसे इतिहास का सबसे खौफनाक हत्यारा भी कहा जाता है। वेलेंसिया का राजकुमार व्लैड ड्रैकुला अपने दुश्मनों को दर्दनाक मौत देने के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि 15वीं शताब्दी के आसपास इस ड्रैकूल ने काफी कत्ल-ए-आम मचाया। ओटोमान एंपायर और तुर्की एंपायर के साथ युद्ध में व्लैड ने बच्चों, महिलाओं की बड़ी ही बर्बरता पूर्वक हत्या करवा दी थी। इतना ही नहीं उसने नवजात बच्चे तक को भी नहीं छोड़ा। उसके क्रूरता को देखकर उसकी गिनती ड्रैकुला में होने लगी।
कहा जाता है कि वर्ष 1442 मं व्लैड ड्रैकुला और उसके बड़े भाई राडू ओटोमन के राजा सुल्तान मुराद के साथ रहते थे। यहां व्लैड और उसके भाई ने तलवारबाजी और युद्ध के दूसरे गुर सीखे। आगे चलकर जब व्लैड वेलिंसिया का राजकुमार बना तब उसने अपने दुश्मनों का कत्ल बेरहमी से करावाया। कहा जाता है कि व्लैड अपने दुश्मनों को घोड़ों के पैरों से कुचल देता था। इतना ही नहीं वो घोड़ों के पैरों को इंसान के शरीर के आरपार कर देता था।
वेलेंसिया का यह तानाशाह ‘व्लैड-इंपलर’ के नाम से मशहूर था। व्लैड ड्रैकुला के बारे में कहा जाता है कि उसने लगभग 1 लाख लोगों को बेरमही से मारा या मरवाया। कहा तो यह भी जाता है कि वो जब तक इंसानी खून नहीं देखता था तब तक उसे नींद नहीं आती थी। कुछ इतिहासविदों का यह भी मानना रहा है कि व्लैड इंसानी खून भी पीता था। व्लैड लोगों की हत्या बेरहमी से इसलिए करता था ताकि उसके दुश्मनों उससे सहमे रहे। जानकारी के मुताबिक साल 1476 में व्लैड ड्रैकुल की मौत हो गई और उसके मरने के बाद वेलेंसिया के लोगों ने जश्न भी मनाया था। (और…CRIME NEWS)
