समुद्री डाकुओं को लेकर कई फिल्में दुनिया भर में बनी हैं। इन डाकुओं के बारे में फिल्मों में दिखलाया जाता है कि वो समुद्र की लहरों के बीच लूटपाट करते हैं औऱ कई बार कत्ल-ए-आम भी। आज हम बात कर रहे हैं फिल्मों की नहीं बल्कि रियल लाइफ की। अक्सर समुद्री डाकुओं की बात किये जाने पर पुरुषों का चेहरा ही सामने आता है, पर आज हम बात कर रहे हैं महिला समुद्री डाकू Anne Bonny की। 18वीं सदी में Anne Bonny ने अपने कारनामों से काफी सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि वो समुद्र को बेचती भी थी।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

हालांकि उस समय पानी के जहाजों पर महिलाओं की उपस्थिति को अशुभ माना जाता था। इसके बावजूद Anne Bonny ने समंदर की लहरों पर राज किया। बताया जाता है कि Anne Bonny Captain, “Calico Jack” के साथ थी। कहा जाता है कि Anne Bonny का जन्म आयरलैंड में हुआ था। कहा जाता है कि ऐनी अपनी ही नौकरानी की बेटी थी। बाद में उनके पिता Pacific Ocean चले आए। यहीं पर Anne Bonny धीरे-धीरे हिंसा में संलिप्त हो गई। कहा जाता है कि एक बार Anne Bonny का अपने नौकर से किसी बात पर बहस हो गई और उन्होंने उसे चाकू से गोद दिया था। इसके अलावा जब एक युवक ने Anne Bonny पर हमला करने की कोशिश की थी तब उन्होंने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी।

पिता की ख्वाहिश के विपरित Anne Bonny ने एक गरीब युवक James Bonny के साथ रहीं। दोनों एक साथ मिलकर जहाज पर काम करने लगे। जल्दी ही एनी बॉनी “Calico Jack” Rackham से मिली। इसके बाद एनी गर्भवती हुई और उन्होंने क्यूबा में एक बच्चे को जन्म भी दिया। ऐनी ने बार-बार सैलून का दौरा किया, और वह जल्द ही कुख्यात समुद्री डाकू “कैलिको जैक” रैकहम के साथ मिल गईं।

ऐनी ने पाइरेसी के स्वर्ण युग के दौरान कई बार लूटपाट किया। साल 1720 में ऐनी और उनके चालक दल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें फांसी की सजा दी गई, लेकिन गर्भवती होने के कारण वो बच गई। उसके बाद से ऐनी रिकॉर्ड्स से गायब हो गईं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि  वह बच गई, चोरी छोड़ दी, शादी कर ली, और एक लंबा जीवन जीया।