एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि यह सबकुछ हुआ जमीन-जायदाद के झगड़े में। यूं तो संपत्ति को लेकर घरों में झगड़ा कोई नई बात नहीं है। कई बार इस झगड़े का परिणाम इतना घातक होता है कि सगे-संबंधी ही एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं।
महाराष्ट्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां धन-दौलत की खातिर एक शख्स ने अपने पिता की हत्या कर डेड बॉडी को कुत्तों को खिला दिया। यह भयानक घटना महाराष्ट्र के यावतमाल जिले के ज़ारी शहर का है। आरोपी की पहचान नामदेव दत्तु उरावते के रुप में हुई है।
कहा जा रहा है कि खेत की जमीन को लेकर नामदेव का अपने पिता से कई दिनों से विवाद चल रहा था। दरअसल नामदेव यह चाहता था कि उसके पिता खेत का बंटवारा कर दें और उसे उसके हिस्से का खेत दे दें। लेकिन नामदेव के पिता इस बात के लिए राजी नहीं थे। उनका कहना था कि उनके जीते-जी इस खेत का बंटवारा नहीं हो सकता।
बीते बुधवार (24 जुलाई, 2019) को हर रोज की तरह नामदेव ने अपने पिता के साथ रात का खाना खाया। इसके बाद वो अपने कमरे में सोने चले गए। इस दिन मध्यरात्रि के दौरान नामदेव अचानक अपने पिता के कमरे में दाखिल हुआ और उसने एक डंडे से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किये। गंभीर चोट लगने की वजह से उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद नामदेव ने अपने पिता की लाश को कुत्ते के हवाले कर दिया। कुत्ते ने मृत शरीर को बुरी तरह नोच घसोट कर खाया।
‘मुंबई मिरर’ में छपी खबर के मुताबिक जब गांव वालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इत्तिला किया। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पहुंचते ही आरोपी नामदेव को सबसे पहले दबोचा। अब पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। (और…CRIME NEWS)

