मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक साठ साल की महिला के साथ बलात्कार की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि रात में जब वो अपना काम खत्म करके घर जा रही थी, तब रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे पांच लोगों ने पकड़ लिया। इन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला आदिवासी समुदाय से संबंध रखती है। घटना विंध्य नगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी इलाके की है। महिला शहर में दातून बेचने का काम करती है। काम खत्म होने के बाद पीड़िता अपनी बहन के साथ घर जाने के लिए निकाली। दोनों ने पहले शराब पी और फिर बीड़ी पीते हुए घर की ओर लौट चली।

तभी रेलवे क्रासिंग के पास पांच लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद बहन को बंधक बना दिया। फिर वृद्ध महिला को घसीटते हुए पास की झाड़ियों में ले कर गए और उस 60 वर्षीय महिला के साथ सभी ने गैंगरेप किया गया। रेप करने के बाद आरोपी वहां से निकल गए। तब महिला किसी तरह से वहां से उठी और अपनी बहन के साथ थाने पहुंची। जहां पर मध्यप्रदेश पुलिस को सारी घटना कह सुनाई।

जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है सभी आरोपी नशे में धुत्त थे। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि नाबालिग आरोपियों को सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि महिला ने कहां से शराब खरीदी थी। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रही है, ताकि मामले की जांच करने में आसानी हो।