ये कैसा रक्षाबंधन है? इस खबर को पढ़ने से बाद से शायद आपके मन में भी यह सवाल आ सकता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है मगर दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र से ऐसी खबर सामने आ रही है जिस पर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल, यहां मैदानगढ़ी इलाके में रक्षाबंधन के दिन शगुन को विवाद इतना बढ़ गया कि तीन बहनों ने मिलकर अपनी भाभी की पिटाई कर दी। पिटाई में पीड़िता घायल हो गई। इलाज के लिए उसे एम्स में भर्ती कराना पड़ा। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
राखी बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद
दरअसल, बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए उसके घर पहुंची थी। सबकुछ सही चल रहा था। राखी बांधने की तैयारी हुई मगर इसी वक्त विवाद हो गया। पहले तो राखी बांधने को लेकर बहस हो गई फिर ननदों ने शगुन के रूप में भाई स 21-21 हजार रुपये मांगे। भाई ने जब पैसे नहीं दिए तो वे नाराज हो गईं। उनकी भाभी से बहस शुरू हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया औऱ तीनों ननदों ने मिलकर भाभी को बुरी तरह पीट दिया। जब पड़िता ने पुलिस बुलाने की कोशिश की तो घर में मौजूद बाकी महिला रिश्तेदारों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
अस्पताल में भर्ती है पीड़िता
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता नर्सिंग का काम करती है। राखी के दिन महिला की तीन ननदें भाई को राखी बांधने घर आईं थी मगर शगुन के पैसे को लेकर उनमें विवाद हो गया। जिसको भी इस घटना के बारे में जानकारी मिली वह हैरान रह गया। फिलहाल महिला का अस्पतला में इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले भाई की हो गई मौत, बहन ने आखिरी बार कलाई पर बांधी राखी
तेलंगाना के पेद्दापल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जो दिल चीर कर रख देती है। यहां एक बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि रक्षाबंधन के दिन ही उसके भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बहन ने मृत भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी। इस दौरान उसके हाथ कांप रहे थे। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। आखिर वह इस राखी पर अपने मृत भाई के लिए क्या प्रार्थना करती। उसका बचपन तो उसके भाई के साथ ही चला गया। भाई को राखी बांधते समय ऐसा लग रहा था कि वह सुन्न हो चुकी है। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि अब उसकी भाई इस दुनिया में नहीं रहा।