उसे रात का शिकारी कहा जाता था। आरोप है कि साल 1985 में पकड़े जाने से पहले उसने 14 लोगों को मारा और कई सारे लोगों को उसने भयंकर यातनाएं भी दीं। आज बात उस अमेरिकी सीरियल किलर की जो अपने शिकार की हत्या अलग-अलग तरह के हथियारों से करता था। रिचर्ड रामिरेज का जन्म साल 1960 में टेक्सास में हुआ है। काफी कम उम्र में रामिरेज को सिर में कई बार चोटें लगी थीं। रिचर्ड रामिरेज को काफी कम उम्र से मिरगी के दौरे आते थे। रिचर्ड अपने चचेरे भाई के साथ अक्सर गांजा पीता था। उसका चचेरा भाई वियतनाम लड़ाई में शामिल हुआ था और घर लौटने के बाद वो अपना ज्यादा समय रिचर्ड के साथ ही गुजारता था। रिचर्ड के चेचरे भाई मिजुएल ने उसे बताया था कि वो वियतनाम में महिलाओं को बुरी तरीके से प्रताड़ित करता था और मारता भी था। मिजुएल ने कई तस्वीरें भी अपने भाई को दिखाया। 13 साल की उम्र में रिचर्ड ने देखा था कि कैसे उसके भाई मिजुएल ने अपनी पत्नी की हत्या की थी।
साल 1977 में रिचर्ड रामिरेज को सबसे पहले पुलिस ने पकड़ा था। उस वक्त वो नौवीं क्लास में पढ़ता था और उसपर गांजा पीने का आरोप लगा था। इसके बाद वो कैलिफोर्निया चला गया और यहां जाकर वो कोकिन सेवन, लूटपाट जैसे अपराधों में शामिल हो गया। इसके बाद साल 1981 और 1984 में उसे दोब बार गाड़ी चुराने के जर्म में पकड़ा गया। 28 जून, 1984 रिचर्ड रामिरेज ने 70 साल की एक महिला का यौन शोषण कर उनकी हत्या कर दी। यह उसके द्वारा किया गया पहला मर्डर था। इसके बाद रिचर्ड ने दुष्कर्म, वीभत्स हत्याएं और लूटपाट की कई अपराधों को अंजाम दिया। 17 मार्च, 1985 को उसने एक ही दिन में 2 महिलाओं को मार डाला। इसके दस दिन बात ही रिचर्ड ने एक दंपत्ति की हत्या कर दी।
कहा जाता है कि वो अपने शिकार की हत्या अपने मनपसंद हथियारों से करता था। वो हत्या करने के लिए हैंडगन, तेजधार वाला चाकू, तार, हथौड़ा समेत अन्य हथियारों का इस्तेमाल करता था। 24 अगस्त, 1985 को उसके आतंक का अंत हुआ। इस रात दो हत्याएं करने के बाद रिचर्ड के खिलाफ पुलिस को ठोस सुराग हाथ लग गए और वो 31 अगस्त को पकड़ा गया। 20 सितंबर 1989 को 43 मामलों में अदालत ने रिचर्ड को दोषी पाया। इनमें 13 हत्याएं, 5 हत्या की कोशिश, 11रेप और 14 लूटपाट के केस शामिल हैं। उसे कुल 19 मामलों में मौत की सजा हुई। 7 जून, 2013 को रिचर्ड रामिरेज की प्राकृतिक रुप से मौत हो गई। वो उस वक्त जेल में बंद था। (और…CRIME NEWS)

