56 साल के इस शख्स ने 14 महिलाओं के साथ रेप और उनकी हत्या की बात कबूल कर ली है। इस सीरियल किलर ने जिन महिलाओं की हत्याएं की हैं वो सभी 14-71 साल के बीच की है। इस सीरियल किलर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वो रेप के बाद वो महिलाओं के ब्रा या फिर मोजे से उनका दम घोट कर उनकी जान ले लेता था। कुछ महिलाओं की हत्या के बाद तो उसने ब्लेड से उनके शव को क्षत-विक्षत भी किया है।
साउथ कोरिया के इतिहास में इस घटना को सबसे प्रचलित सीरियल किलिंग का मामला माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो देश के इस सबसे बड़े सीरियल किलिंग से जुड़े मामले के पीछे उस चेहरे को बेनकाब करने के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं।
इस मामले में ली चुन-जेई को प्रमुख संदिग्ध माना गया है। पुलिस का कहना है कि ली के DNA का मिलान पिछले महीने मृतकों से किया गया था। 9 मृतकों में से 4 के साथ ली का डीएनए मिल चुका है। यह सभी हत्याएं साल 1986 से 1991 के बीच होसियोंग में की गई हैं।
ली ने कबूला है कि उसने होसियोंग में सिर्फ 9 महिलाओं को ही नहीं मारा बल्कि होसियोंग के आसपास बसे अन्य शहरों में भी उसने 5 अन्य महिलाओं के साथ रेप कर उन्हें मौत के घाट उतारा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बैन-जी सू ने कहा है कि ली ने अलग से कुल 30 रेप और हत्याओं की बात कबूली है। होसियोंग के इस हत्यारे की चर्चा पूरे साउथ कोरिया में थी और यहां लोग उससे सहमे हुए थे। इस सीरियल किलर को ढूंढने के लिए करीब 2 मिलियन पुलिस अफसर लगे हुए थे।
इस केस में 21,000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी। इस सीरियल किलिंग से जुड़ी एक फिल्म ‘Memories Of Murder’ भी बनी थी।
यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस पुराने मामले की पुलिस ने फाइल बंद नहीं की थी। पुलिस लगातार इस मामले में सूचनाएं और सबूत इकठ्ठा कर रही थी। ली बुसान की एक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था जब जांचकर्ताओं ने उसके डीएनए सैंपल का मिलान किया तो उसे संदिग्ध मिल गया।
https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM
ली ने साल 1994 में अपने एक महिला रिश्तेदार की रेप के बाद हत्या कर दी थी और इसी जुर्म में वो जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि ली पहले मिलिट्री सर्विसेज में था। साल 1986 में घर लौटने के बाद वो सीरियल रेपिस्ट बन गया। अब पुलिस उसके कबूलनामे की जांच कर रही है। (और…CRIME NEWS)

