इस सीरियल किलर ने मासूम बच्चों पर कहर बरपा रखा था। बच्चों की मासूमियत का फायदा उठाकर वो उनके साथ दरिंदगी करता और फिर बेहद ही क्रूरता के साथ उन्हें मौत के घाट उतार देता। खास बात यह भी है कि वो अक्सर बहरूपिया या जोकर का रूप लेकर बच्चों के पास जाता था और फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था। आज बात कर रहे हैं अमेरिका के खूंखार सीरियल किलर जॉन वायनी गेसी की। मासूमों के बीच इसका आतंक इस कदर हो गया था कि उसे यहां ‘Serial Killer Clown’ के नाम से भी जाना जाता था। जॉन वायनी गेसी के बारे में जितनी जानकारी उपलब्ध है उसके मुताबिक उसका जन्न 17 मार्च 1942 को शिकागो में हुआ था। गेसी का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा। उसके पिता शराबी थें और अक्सर अपने बच्चों की पिटाई किया करते थे। गेसी स्कूल में बच्चों से दोस्ती भी काफी कम करता था। स्कूल में ही वो सामान सेक्स के प्रति आकर्षित हो गया था।
साल 1960 में गेसी ने फास्ट-फूड चेन मैनेजर के तौर पर काम शुरू किया। इसके बाद वो एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर बन गया। वो अक्सर अपने समुदाय के लोगों के यहां बच्चों की पार्टियों में Clown के तौर पर भी जाता था। साल 1968 में वो यौन शोषण का दोषी पाया गया था। गेसी को 10 साल की जेल की सजा हुई। साल 1970 में वो पेरोल पर बाहर आ गया। लेकिन इसी साल एक नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में वो एक बार फिर पकड़ा गया। लेकिन इस मामले में उसपर से चार्ज हटा लिए गए क्योंकि ट्रायल के दौरान पीड़ित लड़का अस्पताल में नहीं पहुंच सका। इसके बाद दो जवान लड़कों ने गेसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 11 दिसंबर 1978 को 15 साल का एक लड़का अचानक लापता हो गया। पुलिस को पता चला कि अंतिम बार इस बच्चे की मां अपने बेटे के साथ गेसी से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 21 दिसंबर को गेसी के नारवुड पार्क टाउनशीप स्थित घर की जब तलाशी ली तो यहां से एक खौफनाक सच्चाई बाहर आई। गेसी अपने शिकार की हत्या के बाद उसे घर में दफन कर देता था। खुलासा हुआ कि गेसी ने साल 1972 में गेसी ने पहला कत्ल किया था।
कहा जाता है ‘Serial Killer Clown’ ने 33 बच्चों की हत्या की। हैरानी की बात यह भी है कि इन सभी की हत्या के बाद उसने इन्हें अपने घर के ही एक हिस्से में दफना दिया। जानकारी के मुताबिक गेसी बच्चों की पार्टियों में जाकर पार्टियों में Clown परफॉर्मेंस दिया करता था। गेसी पेंटिग्स भी किया करता था। वो अक्सर बच्चों को लालच देकर अपने घर लाता और फिर रेप के बाद रस्सी से उनका गला घोंट देता था। गेसी पकड़ा जा चुका था और उसपर 6 फरवरी 1980 से ट्रायल चलना शुरू हुआ। गेसी ने अपना जुर्म कबूल किया। गेसी 33 हत्याओं का दोषी पाया गया। गेसी को 12 मामलों में मौत की सजा हुई और 21 मामलों में उम्रकैद की सजा। 10 मई 1994 को उसे इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा दी गई। (और…CRIME NEWS)

