पुलिस को अंदेशा है कि इस संदिग्ध सीरियल किलर ने कई महिलाओं की हत्या की है। उसने अदालत में कबूल किया था कि उसने महिला के चेहरे की स्किन नोंच दी थी क्योंकि वो काफी सुंदर थी। मैक्सिको में एक सेवारत पुलिस अधिकारी की पत्नी की हत्या के मामले में सुनवाई के दौरान Andrés Mendoza को लेकर कई बड़े खुलासे हुए। Andrés Mendoza के बारे में बताया जा रहा है कि उसने 5 हत्याओं की बात कबूली है। Atizapán de Zaragoza से 34 साल के Reyna González के लापता होने के बाद Andrés Mendoza को पकड़ा गया था। जब 72 साल के इस आरोपी के घर की तलाशी ली गई थी तब पुलिसवाले की पत्नी की लापता लाश वहां से बरामद हुई थी। इसके अलावा 9 अन्य महिलाओं की लाश भी मिली थी।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उसने कुछ मृत शरीर के अंग भी खाए थे। इसी साल 20 मई को Andrés Mendoza अदालत में मौजूद था। जहां उसने कहा कि ‘मैंने उसके चेहरे से खाल नोच ली क्योंकि वो काफी सुंदर थी..जो हुआ सो हुआ।’ उसने आगे यह भी बताया कि बीते 20 सालों में उसने कई लोगों की हत्या की है। शक है कि उसने करीब 30 लोगों की हत्या की है।

प्रॉसिक्यूटर Dilcya Garcia ने अदालत में कहा था कि ‘इस संदिग्ध युवक ने एक बेसमेंट बना रखा था। जहां इंसानी अंग मिले हैं। ऐसी संभावना है कि यह अंग 5 लोगों के हैं। लेकिन वहां से एक नोटबुक भी मिला है जिसमें अलग-अलग पुरुष और महिलाओं के नाम हैं। Bruno Portillo नाम के एक पुलिस अधिकारी के बारे में बताया गया कि उन्होंने अंतिम बार 14 मई को अपनी पत्नी को जीवित देखा था।

कपल ने शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाया था। लेकिन उस दिन जब काफी देर तक उनकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चला तब वो पुलिस अफसर Mendoza के घर तलाशी लेने पहुंचे थे। लेकिन अंदर नहीं जा पाने की वजह से उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता ली थी।