देश और दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते है, जो बहुत ही सनसनीखेज होते हैं। कुछ इसी तरह का मामला रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से सामने आया है, जहां एक मशहूर मॉडल पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। वहीं जिस महिला के चलते मॉडल ने अपने पति का कत्ल किया, उसे एक खरोंच तक नहीं पहुंचाई गई।

दरअसल, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाली यह मॉडल (Model) नामी-गिरामी मैगजीन व ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती थी। इस 27 वर्षीय महिला का नाम लिलिया सुदाकोवा (Lilia Saudakova) है और इसके पति का नाम सर्जेई पोपोव था। आज से करीब एक साल पहले इस मॉडल पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा। मामले में जांच हुई तो मॉडल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पहले तो उसने खुद को बेक़सूर बताया और कहा कि उसने अपने बचाव में यह कदम उठाया था। लेकिन काफी दिनों तक चली पूछताछ में मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ।

स्थानीय पुलिस को पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि, घटना से कुछ दिनों पहले मैंने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था, इस से झल्लाए पति ने एक दिन किसी अनजान महिला को घर बुला लिया। मैंने पति के इस कदम पर आपत्ति जताई तो वह महिला के सामने ही झगड़ने लगा और दुर्व्यवहार करने लगा।

मॉडल पत्नी ने पति के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि, दरअसल पति (Surjei Popov) उसे नीचा दिखाना चाहता था। साथ ही यह जताने की कोशिश कर रहा था कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वो किसी अनजान महिला को घर लाकर उसके साथ संबंध बनाएगा। आरोपी पत्नी ने कहा कि, “वह (पति) मुझे सबक सिखाना चाहता था, बस इसीलिए मेरा उससे झगड़ा हो गया।”

रूस समेत कई यूरोपीय देशों में मशहूर मॉडल लिलिया सुदाकोवा (Vogue Model) ने बताया कि, घटना के दिन जब मैंने उसे रोका तो वह बाहरी महिला के सामने ही झगड़ने और मारपीट करने लगा। जब मैंने उसे रोका तो उसने मुझे मारने की कोशिश की। मामूली छीनाझपटी के दौरान मैंने उसे चाकू से डराने की कोशिश की और उस पर वार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी के द्वारा किये गए चाकू के हमले में पति को कई गंभीर चोटे आईं, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मॉडल को उसके ही घर पर आठ महीने से हाउस अरेस्ट (House Arrest) कर रखा है। वहीं कोर्ट में ट्रायल के दौरान उसे पेशी के लिए ले जाया जाता है। कानून के जानकार लिलिया के केस को लेकर बड़े आश्वस्त नहीं है, उनका मानना है कि उसने जिस तरह इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है; उसमें करीब 15 साल की सजा होना तय है। वहीं मॉडल की मां ने अपनी बेटी को निर्दोष बताते हुए कहा कि, उसने आत्मरक्षा के चलते यह कदम उठाया है।