आज बात अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया के एक ऐसे बेताज बादशाह की जो अपने ये काले धंधे अपनी ही हवाई जहाज से करता था। अमाडो कैरिलो फेंट्स को दुनिया के अमीर माफियाओं की लिस्ट में शुमार किया जाता है। कहा जाता है कि अमाडो कैरिलो फेंट्स के पास करीब 2500 करोड़ डॉलर (करीब 1.62 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति थी। कहा जाता है कि अपने बॉस की हत्या के बाद यह गैंग का सरगना बना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लास्टिक सर्जरी के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।

Amado Carrillo Fuentes को Carrillo के नाम से भी जाता है। बताया जाता है कि Carrillo कुल 11 भाई थे। Carrillo के चाचा Ernesto Fonseca Carrillo, Guadalajara Cartel के थे। अपने चाचा की बदौलत ही Amado Carrillo ड्रग के धंधे में उतरा। कहा जाता है कि Juarez Cartel का मुखिया बनने के लिए उसे अपने पूर्व दोस्त और इस गैंग के बॉस Rafael Aguilar Guajardo की हत्या कर दी।

असीम ताकत हाथ में आने के बाद अमाडो कैरिलो फेंट्स को ‘हवा का राजा’ कहा जाने लगा। दरअसल कोकिन औऱ अन्य ड्रग्स की सप्लाई के लिए वो अपनी प्लेन का इस्तेमाल करता था। इसी वजह से उसे यह नाम मिला। उसके पास कई प्लेन और हथियार थे।

बेशुमार दौलत और असीम पावर ने उसकी महत्वकांक्षा को और बढ़ाया और वो पूरे यूएस में अपने गैंग को फैलाने के चक्कर में लग गया। उसके बढ़ते कारोबार को देखते हुए यूएस औऱ मैक्सिकन सरकार ने अमाडो कैरिलो फेंट्स पर लगाम लगाने और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिये।

पुलिस से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए अमाडो कैरिलो फेंट्स ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने का फैसला किया। बताया जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी कराने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसकी डेड बॉडी को कॉफिन में रखा गया था और उसकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। हालांकि उसकी मौत को लेकर कई बार सवाल भी उठे।

अमाडो कैरिलो फेंट्स के एक भाई ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वो अभी जिंदा है और उसकी सर्जरी कामयाब रही। अमाडो कैरिलो फेंट्स के बारे में बताया जाता है कि उसे Candeleria Leyva Cardens नाम की एक महिला से शादी रचाई थी। इनके तीन बच्चे भी हैं।