2 महीने से यह महिला न्याय पाने के लिए कानून के दर वाजे पर दस्तक देती रही। लेकिन जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो उसने थाने में जाकर खुद को आग लगा ली। यह मामला राजस्थान के जयपुर का है। घटना बीते रविवार (28 जुलाई, 2019) की है। जानकारी के मुताबिक 35 साल की यह महिला थाने में अपनी शिकायत लेकर आई थी कि उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पीड़िता गंभीरता से नहीं ले रही है। पीड़िता का आरोप था कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। इस बात से नाराज महिला ने थाने में पुलिस वालों के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया।
थाने में जल रही महिला को देख पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला को आनन-फानन में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बुरी तरह झुलस चुकी महिला की अब मौत हो चुकी है।
2 साल पहले दर्ज कराई थी FIR: ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी खबर के मुताबिक महिला ने 2 महीने पहले 29 साल के एक युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक के पति का कहना है कि 2 महीने में पुलिस की जांच कछुए की रफ्तार से चल रही थी। पुलिस 60 दिनों में आरोपी को पकड़ भी नहीं पाई थी। इतना ही नहीं महिला के पति का यह भी कहना है कि पुलिस वाले उसकी पत्नी और उसके साथ सही व्यवहार भी नहीं करते थे और एक बड़े पुलिस अधिकारी ने तो केस वापस लेने का दबाव भी डाला था।
इस बीच इस मामले में अब यह भी पता चला है कि एक मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में जाकर पीड़ित महिला का बयान लिया है। कहा यह भी जा रहा है कि रेप का आरोपी महिला का रिश्तेदार है। बहरहाल थाने में महिला द्वारा खुद को आग लगाने से यहां हड़कंप मचा हुआ है। (और…CRIME NEWS)
