हम लगातार आपको देश की बहादुर बेटियों के बारे में बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पंजाब की एक ऐसी बेटी की जिसके हौसले को देख कर सभी लोगों ने सलाम किया था। कई बार छेड़खानी की शिकार कुछ लड़कियां परिवार या समाज के डर से चुपचाप रह जाती हैं जिससे बदमाशों का मनोबल बढ़ता है लेकिन कुछ ऐसी बहादुर बेटियां भी हैं जो चुपचाप रहने के बजाए ऐसा करने वालों को खूब सबक सिखाती हैं। आज हम पटियाला की एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी साल मार्च के महीने में काफी सुर्खियों में रही थी।
दरअसल इस लड़की ने छेड़खानी करने वाले युवक को सरेराह ऐसा सबक सिखाया जिसकी कई लोगों ने सराहना की थी। इस लड़की के भाई ने अपनी बहन को एक बार समझाया था कि अगर कोई उसे घूरे या फिर छेड़खानी करने की कोशिश करे तब वो डरे नहीं बल्कि डटकर ऐसा करने वाले को सबक सिखाए। मार्च के महीने में एक दिन यह लड़की सुबह के वक्त अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाई-लिखाई के लिए जा रही थी।
यह मामला पटियाला के राजपुर कॉलोनी का था। बताया जाता है कि कोचिंग जाते वक्त रास्ते में एक लड़के ने पहले लड़की को घूरना शुरू किया। लड़की ने शुरू में उसे नजरअंदाज किया। लेकिन कुछ ही देर बाद इस लड़के ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। लड़का, लड़की के करीब आकर बोला कि उसे उससे बातचीत करनी है। इसके बाद इस बहादुर बेटी ने निडर होकर छेड़खानी कर रहे लड़के को ललकारा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बहादुर लड़की ने युवक को जमीन पर गिर कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई होने की वजह से लड़का बेहोश हो गया। लड़के को पीटने के बाद लड़की ने अपने भाई को फोन किया और फोन कर कहा कि मैंने अपना काम कर दिया है। पिटाई करने के बाद लड़की ने उस वक्त लोगों से था कि, अगर वह इस सनकी लड़के को न पीटती तो उसका हौसला और अधिक बढ़ जाता। वह दोबारा छोड़खानी करता और ये जरूरी नहीं कि उसे ही छेड़ता वह अन्य लड़कियों के साथ भी छेड़खानी कर सकता था, इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी था।
इस मामले में लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं की थी। लड़की के परिजनों का कहना था कि इस घटना को लेकर पटियाला के थाना लोहारी गेट में लड़की के परिजनों लिखित में उस लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का एप्लिकेशन दिया था। लड़की के भाई ने उस वक्त बताया था कि, बहन के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई न करें इसलिए वह थाने में जाकर लिखित एप्लिकेशन देकर आए हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी बहन ने मौके पर ही आरोपी युवक को सजा देकर अच्छा सबक दिया। उन्हें लगता है कि अब आरोपी किसी भी लड़की के साथ कभी छेड़खानी नही करेगा।

