एक जाने-माने संत ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने की बात कबूली है। विख्यात संत के इस कबूलनामे से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि संत की यह प्रेमिका उनकी शिष्या भी थी। इस मामले में पुलिस ने 63 साल के संत Oleg Sokolov को गिरफ्तार किया है। Oleg Sokolov को साल 2003 में France’s Legion d’Honneur से नवाजा गया था। Oleg Sokolov इतिहास के मशहूर लेक्चरर भी हैं।
दरअसल पुलिस को यहां icy Moika नदी से एक बैकपैक मिला था जिसमें एक महिला की कटी हुई बांह रखी गई थी। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या के बाद Oleg Sokolov ने उसके लाश के टुकड़े कर उसे नदी में बहा दिया लेकिन गलती से उसकी बांह इस बैकपैक में ही वो भूल गए। इस खबर के सामने आने के बाद रूस में हड़कंप मच गया है।
Oleg Sokolov के वकील Alexander Pochuev ने ‘AFP’ से बातचीत करते हुए कहा कि ‘संत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वो उन्हें अपने किये पर पछतावा है उन्होंने इस मामले में पूरा सहयोग करने का वादा भी किया है।’
पुलिस के मुताबिक प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाने लगाते वक्त Oleg Sokolov ने काफी शराब पी थी और वो नशे में थे। लाश ठिकाने लगाते वक्त वो खुद भी नदी में गिर गए थे। शव को ठिकाने लगाने के बाद Oleg Sokolov ने आत्महत्या करने का फैसला किया था।
बता दें कि Oleg Sokolov, Saint Petersburg के रहने वाले हैं। वो यहां Saint Petersburg State University में इतिहास पढ़ाते हैं। Oleg Sokolov ने पुलिस को बताया कि एक विवाद के दौरान उन्होंने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद उसके सिर, बांह, और पांव को काट कर उसे धड़ से अलग कर दिया। Oleg Sokolov के वकील के मुताबिक हत्या के वक्त शायद वो काफी तनाव में थें।
पुलिस ने 24 साल की महिला Anastasia Yeshchenko की डेड बॉडी बरामद कर ली है। Oleg Sokolov काफी मशहूर शख्सियत हैं। उन्होंने Sorbonne University में भी पढ़ा चुके हैं। उन्होंने फ्रेंच के शासक Napoleon Bonaparte पर किताब भी लिखी है। कई फिल्मों में उन्होंने इतिहास विद की भूमिकाएं भी निभाई हैं।
Saint Petersburg State University ने इस पूरे मामले पर कहा है कि Oleg Sokolov अपने काम के प्रति काफी समर्पित थे। हालांकि उन्हें शराब पीने की लत जरूर थी। (और…CRIME NEWS)
