इस पुलिसवाले पर आरोप है कि उसने 5 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसपर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आऱोप भी लगा है। संगीन आरोप लगने के बाद अब इस पुलिस वाले को अपनी करतूतों के लिए हवालात की हवा खानी होगी। केंटकी के पूर्व पुलिस अधिकारी पर लगे सभी आरोप अब साबित हो चुके हैं। यहां की अदालत ने उसे अब पांच साल जेल की सजा सुनाई है।

38 साल के पाब्लो कानो ने बीते सोमवार को स्वीकार किया कि उसने अपने सभी शिकार के साथ बिना अनुमति उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसने यह सभी जुर्म नवंबर 2015 से फरवरी 2017 के बीच किये।

पाब्लो कानो साल ने 2015 में Louisville Metro Police Department ज्वायन किया था। साल 2017 में जब पहली बार उसपर यौन उत्पीड़न के आऱोप लगे तो उसने पुलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया। कानो पर पांच अलग-अलग मामले अभी पेंडिंग हैं जिसमें रेप के आरोप शामिल हैं। इसमें एक आरोप यह भी है कि उसने उसने ड्यूटी रहते हुए पुलिस की वर्दी में ही एक महिला से दुष्कर्म किया।

अदालत में पीड़िताएं अपनी दलील से संतुष्ट थीं, इसका मतलब यह है कि अब इन दलीलों को साबित करने की जरुरत नहीं होगी। इस पुलिस अधिकारी की शिकार महिलाओं की पहचान उजागर नहीं की गई है। हालांकि साल 2017 में इस पुलिस वाले पर सबसे पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने खुद सार्वजनिक रुप से सामने आकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया था।

‘WLKY’ से एक साक्षात्कार के दौरान इस पीड़िता ने कहा कि ‘मुझे इस बात से काफी राहत मिली है कि हम कानो सड़क पर नहीं रहता।’ ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉसिक्यूटर Kristi Gray ने कहा कि कुछ पीड़िताओं को उम्मीद थी कि कानो को और कड़ी सजा होगी।

हालांकि इनमें से कोई भी क्रिमिनल ट्रायल के जरिए नहीं जाना चाहता। ‘Louisville Courier-Journal’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते सोमवार को कानो को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए भी दोषी पाया गया।

उसने एक नाबालिग को कई गंदी चीजें भेजी थी। इस बात का खुलासा कानो पर लगे रेप के आरोपों की जांच के दौरान हुआ। कानो को सेक्स ऑफेन्डर माना गया है और अब उसे पांच साल तक जेल में सेक्स ऑफेन्डर प्रोग्राम से गुजरना होगा ताकि वो परोल पाने के काबिल हो सके। (और…CRIME NEWS)