पुलिस कॉन्स्टेबल को उसकी महिला पार्टनर से जिंदा जला दिया। इस महिला को यह शक हो गया था उसके पार्टनर का किसी और महिला से अवैध संबंध है और इसी शक में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला चेन्नई का है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार (24-11-2019) को इस महिला ने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है। इस अगलगी में युवक 80 प्रतिशत जल गया है और अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित कॉन्स्टेबल की पहचन वेंकटेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वेंकटेश, विल्लुपुरम का रहने वाला है। बुरी तरह झुलस चुके वेंकटेश को इलाज के लिए किलपौक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला की पहचान आशा के तौर पर हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

पकड़े जाने के बाद आशा ने पुलिस को बरगलाने की भी कोशिश की। आशा ने जांच अधिकारियों को बताया कि कॉन्स्टेबल ने उसकी हत्या करने की कोशिश की और फिर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसिया जांच में आगे चलकर कई नई बातों का खुलासा हुआ।

जांच में पता चला कि वेंकटेश की शादी साल 2012 में हुई थी। वेंकटेश की पत्नी की पहचान जया के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जया विल्लुपुरम गांव की रहने वाली है और इन दोनों को 2 बेटे भी हैं। साल 2015 में जया वेंकटेश से अलग हो गईं। दरअसल उन्हें पता चल गया था कि वेंकटेश, आशा के साथ अवैध संबंध में रहते हैं।

आशा अपने बेटे के साथ रहती थी जबकि उसकी बेटी वेंकटेश के साथ पुलिस क्वार्टर में रहती थी। इसके बाद आशा ने भी अपने पति को छोड़ दिया और वो वेंकटेश के साथ रहने लगी। साथ रहने के दौरान आशा को वेंकटेश पर शक हुआ कि वो किसी को मैसेज भेजता है।

आशा ने अपने कुछ दोस्तों को भी इस बारे में बताया। इसके बाद इन लोगों ने आशा को बताया कि वेंकटेश का अपने एक अन्य महिला सहयोगी के साथ अफेयर है। इस बात को लेकर आशा और वेंकटेश के बीच अक्सर विवाद होने लगा। रविवार की रात करीब 1.30 बजे इन आशा और वेंकटेश के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इस बात से तिलमिलाई आशा ने कॉनस्टेबल वेंकटेश के ऊपर केरोसिन तेल छिड़क दिया।

उस वक्त वेंकटेश शराब के नशे में था और शरीर पर किरासन तेल पड़ते ही वो वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिम महिला ने वेंकटेश को कुछ दूर तक दौड़ाया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। बता दें कि बुरी तरह झुलसे वेंकटेश को उनके पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। (और…CRIME NEWS)