यूपी के फतेहपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता कुछ दिनों पहले ही अपनी बहन के घर गई थी। पीड़िता के जीजा ने उससे अपना फोन मांगा। वह जीजा को फोन देने के लिए छत पर गई जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। पीड़िता ने आऱोप लगाया कि जब वह छत पर गई तो उसके जीजा ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है। वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। उस पर पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगा था।

पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी ने किसी को कुछ बताने से मना किया था। उसने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो उसके लिए ठीक नहीं होगा। हालांकि पीड़िता ने अपनी बहन को औऱ परिवार के अन्य सदस्यों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

जिसके बाद आरोपी गुस्से से लाल हो गया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगा। उसने लाठी से पीड़िता की पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पीड़िता को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पहले भी एक लड़की के साथ किया था दुष्कर्म

पीड़िता के परिवार के सदस्यों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। परिवार के लोगों ने खुलासा किया कि जयप्रकाश ने पहले भी एक अन्य लड़की के साथ बलात्कार किया था और फिर उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।