पेशे से तो वो चिकित्सक था लेकिन उसकी काली करतूतों ने इस पेशे को दागदार करने का काम किया। अमेरिका में जिमनास्टिक चिकित्सक लैरी नसार को अदालत ने उसकी घिनौने करतूतों के लिए 40 से 175 साल तक की जेल की सजा सुनाई। 54 साल का लैरी नसार Osteopathic Medicine का डॉक्टर था। बता दें कि Osteopathic चिकित्सक मरीज के शरीर के किसी हिस्से में आए तनाव या फिर मोच को ठीक करने के लिए हाथों से थेरेपी करते हैं। यौन शोषण के आरोप लगने के बाद लैरी नसार ने अदालत में कहा था कि वो मरीजों का इलाज कर रहा था।

साल 1978 में लैगी नसार ने सबरबन के एक हाई स्कूल में एक जिमनास्टिक के साथ स्टूडेंट एथलेटिक ट्रेनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1985 में उसने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से डिग्री हासिल की। साल 1986 में उसने यूएसए जिमनास्टिक नेशनल टीम में एथलेटिक ट्रेनर के पद पर ज्वायन किया। इसके बाद वो लगातार सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ता रहा और इस दौरान उसने कई महिला खिलाड़ियों का इलाज भी किया। साल 2017 में नसार पर 15 साल की एक लड़की ने आरोप लगाया कि बैक पेन के इलाज के समय नसार ने उनका यौन शोषण किया था। साल 2018 में लैरी नसार को यौन शोषण से जुड़े 10 मामलों में फर्स्ट डिग्री का आरोपी पाया गया है। इस डॉक्टर पर कई आरोप लगें कि वो इलाज के दौरान महिलाओं को गलत तरीके से छूता था। यह सभी मामले 16 साल की लड़कियों ने दर्ज कराए थे।

मिशिगन की एक अदालत में इस डॉक्टर के खिलाफ केस चला। सात दिनों तक चली सुनवाई में कुल 156 महिलाओं ने नसार के खिलाफ गवाही दी थी। सैकड़ों महिलाओं की गवाही के बाद जज रोजमैरी एक्विलीन ने कोर्ट में कहा कि ‘मैंने अभी आपके डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किया है…आप फिर कभी जेल से बाहर निकलने के हकदार नहीं हैं…आप उतने खतरनाक हैं, जहां तक कोई सोच भी नहीं सकता है।’ लैरी नसार को 24 जनवरी, 2018 को सजा सुनाई गई थी।