बचपन में यह लड़की आम लड़कियों की तरह ही व्यवहार करती थी। लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी होने लगी उसके व्यवहार में काफी बदलाव आए। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी महिला सीरियल किलर की जिसके बारे में कहा जाता है कि वो हत्या के बाद मशहूर सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का गाना गाती थी। ITV की डॉक्यूमेंट्री ‘Joanna Dennehy: Serial Killer’ में Joanna Dennehy की बहन मारिया ने बताया था कि वो अपनी बहन के साथ ही पली-बढ़ी थीं। मारिया ने आर्मी ज्वायन किया जबकि मारिया के मुताबिक उनकी बहन ड्रग्स और भयानक हिंसा में संलिप्त हो गई।
कत्ल करने का जुनून उसपर इस कदर सवार हुआ कि वो इंग्लैंड की सबसे भयानक सीरियल किलरों की लिस्ट में शामिल हो गई। मारिया ने बताया था कि बचपन में Joanna Dennehy को माता-पिता ने एक बार प्रताड़ित किया था। इस हादसे का Joanna Dennehy पर काफी असर हुआ और वो कम उम्र में ही कई तरह के ड्रग्स लेने लगी। मारिया के मुताबिक 14 साल की उम्र से ही Joanna Dennehy के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था।
मारिया के मुताबिक Joanna Dennehy स्वभाव से काफी विद्रोही थी। ड्रग्स इस्तेमाल करने वाले कुछ लड़कों के ग्रुप से मिलने के बाद उसकी पर्सनैलिटी में काफी बदलाव आए। वो घर के अलग कमरे में रहने लगी और कई बार सिक्रेट भाषा में बातचीत भी करती थी।
मारिया ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि Joanna Dennehy उनकी बड़ी बहन थीं और स्कूल के समय वो उनका काफी ख्याल रखती थीं। जोआना डेन्न्हे के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ मजे लेने के लिए लोगों का कत्ल कर देती थी। बताया जाता है कि 31 साल की उम्र में उसने 10 लोगों को मौत के घाट उतारा। बताया जाता है कि उसे कत्ल के बाद मजा आता था। वो डेड बॉडी के साथ फोटो शूट करती थी।
एक शख्स का कत्ल करने के बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया और वो ब्रिटनी स्पीयर्स का गाना गाने लगी। 31 साल की उम्र में 10 लोगों को मौत के घाट उतारा। जोआना डेन्न्हे को सनकी और झूठा भी कहा जाता है. उसने अपने पिता की हत्या की झूठी बात फैलाई थी। मार्च 2013 में यूनाइटेड किंडगम में अचानक जब लोगों की हत्या होने लगी तब पुलिस की जांच में इस बात का पता चला कि यह सभी हत्याएं एक ही शख्स ने की। जांच-पड़ताल के बाद Joanna Dennehy पकड़ी गई और उसे उम्रकैद की सजा हुई।

