अहले सुबह यह महिला अपने बेडरुम में घुसी और नींद में सो रहे पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह मामला मुंबई के नालासोपारा का है। पति की हत्या करने के बाद इस महिला ने इसे आत्महत्या का चोला पहनाने की कोशिश भी की लेकिन उसकी चालबाजी जल्दी ही बेनकाब हो गई।

यहां तुलिंज पुलिस के मुताबिक 36 साल के युवक सुनील कदम की अपनी 33 साल की पत्नी प्रणाली से बीते बुधवार (21 अगस्त, 2019) की सुबह 5 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद सुनील बेडरुम में सोने चले गए। जब सुनील नींद से सो गए तो उनकी पत्नी एक गिलास पानी लाने के बहाने चुपचाप उठीं और फिर एक धारदार चाकू के साथ बेडरूम में वापस आई।

बेडरुम में दाखिल होते हीं प्रणाली ने अपने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। प्रणाली ने अपने पति को चाकू से 11 बार गोद डाला। इसके बाद उन्होंने अपने पति का गला भी काट दिया। पुलिस के मुताबिक इस हमले में सुनील की तुरंत मौत हो गई। इसके बाद प्रणाली उस कमरे में पहुंची जहां उनकी 2 बेटियां और ससुराल वाले सोए हुए थे। उन्होंने कदम के 63 साल के पिता आनंदा से कहा कि सुनील ने आत्महत्या कर ली है।

इसके बाद आनंदा ने तुरंत पुलिस को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस इस मौत की तहकीकात में जुट गई। तुलिंज थाने के इंस्पेक्टर डीएस पाटिल ने कहा कि यह मानना बेहद मुश्किल था कि कोई शख्स खुद को 11 बार चाकू मार ले और अपनी गर्दन भी काट ले। इसलिए संदीप की लाश को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा उनकी बीवी से इस मामले में पूछताछ शुरू की गई।

[bc_video video_id=”5802412509001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

पूछताछ में प्रणाली टूट गई और उसने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी से अवैध संबंध था इसलिए उसने बदला लेने के लिए अपने पति को मार डाला। बताया जा रहा है कि प्रणाली और कदम की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों अंधेरी स्थित एक फर्म में अकाउंट एग्जिक्यूटिव थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और दोनों को 7 और 8 साल की दो बेटियां भी थीं। (और…CRIME NEWS)