देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में एक 28 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया। जब उससे मामले में पूछताछ की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि उसने कुछ ऐसे राज़ खोले कि पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और उसके शव को रसोई के फर्श के नीचे ही दफना दिया था।
मिड-डे के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। महिला का आरोपी साथी अभी तक फरार है और उसकी दबिश के लिए लगातार छापेमारी भी पुलिस कर रही है। ये घटना थोड़े समय पहले की है।
मृतक के साले ने छह साल की बेटी को इस घटना को बताने के लिए उकसाया जिसके बाद बच्ची ने सब सच उगल दिया। बच्ची ने अपनी मां और उसके प्रेमी को शव के साथ देखा था और उसने ये पूरी बात अपने मामा को बता दी थी।
रशीदा ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया जुर्म: पुलिस ने बताया कि ये घटना 20 मई को हुई थी और पुलिस को आरोपी महिला ने जानकारी दी थी कि उसका पति काम पर गया था, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा। आरोपी महिला रशीदा शेख अपने पति रईस शेख और दो बच्चों के साथ मुंबई के दहीसार इलाके में रहती थी। रईस एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था। बाद में रशीदा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
रशीदा की शादी हो गई थी, लेकिन वह अनिकेत विश्वकर्मा से प्यार करती थी। वह आरोपी महिला का पड़ोसी था। दोनों ने मिलकर पहले रईस का गला रेंता और बाद में उसे रसोई में एक गड्ढा कर दफना दिया।
उसकी बेटी अपने भाई के साथ बाहर खेल रही थी, और वापस घर में आई तो उसने देखा कि दोनों रईस का शव दफना रहे थे। रशीदा ने बच्ची को भी धमकाया था कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगी तो वह उसका भी कत्ल कर देगी।