मुंबई के एक अनाथालय से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां 13 साल की किशोरी से रेप के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर खांदेश्वर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 64 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे आगे कहा कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी शामिल हैं। जिसमें एक महिला’ केयरटेकर’ भी है जिसने जुलाई से सितंबर के बीच हुए दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज नहीं कराई।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के रास्ते बच्ची के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक अन्य शख्स ने पिछले महीने उसके साथ मारपीट भी की।

अधिकारी ने आगे बताया कि एक शख्स ने किशोरी को गलत तरीके से छुआ। महिला ‘केयरटेकर’ को इस दुर्व्यवहार के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

‘लड़कियों, 22 दिन का प्यार या 22 साल पिता का प्यार…’, यह Video हर शख्स को अपनी बेटी को दिखाना चाहिए, छलक पड़ेंगे आंसू