देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल के एक नाबालिग ने स्कूल में ‘ट्रुथ ऐंड डेयर’, गेम के दौरान एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाया है। इतना ही नहीं लड़के ने बाद में उस वीडियो के जरिये लड़की को ब्लाकमेल करने की कोशिश की। लड़के की उम्र को देखते हुए पुलिस ने उसे नोटिस दिया है।
पुलिस के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान लड़की ने इंस्टाग्राम पर अनजान यूजर की की फॉलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। जिसके बाद दोनों की सोशला मीडिया पर बातें होने लगे और धीरे-धीरे दोस्त बन गए। लड़की को नहीं पता था कि जिस लड़के से वह बात कर रही है वह उसके स्कूल का ही है। इस दौरान दोनों ‘ट्रुथ ऐंड डेयर’ खेलने लगे। इस खेल में एक शख्स दूसरा शख्स को या तो ‘सच’ बोलने के लिए कहता है या कुछ करने के लिए देता है। इस दौरान लड़के ने लड़की को ‘डेयर’ दिया और उसे वीडियो कॉल में ‘स्ट्रिप’ करने को कहा।
जब लड़की ऐसा कर रही थी उस दौरान इस लड़के ने ‘स्क्रीन रिकॉर्डिंग’ ऐप की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह उसे ब्लाकमेल करने लगा। उसने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर लड़की ने उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वो उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। इसके बाद वह उसे ब्लाकमेल करने लगा और कई बार वीडियो कॉल में उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।
इतना ही नहीं उसने लड़की की एक दोस्त को यह वीडियो भेज दी। जिसके बाद लड़की ने पुलिस से मदद मांगी और उसकी शिकायत की। आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद पता चला कि लड़का उसी इलाके का रहने वाला है और लड़की के स्कूल में ही पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, लड़के के माता-पिता इस घटना के बाद चौंक गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनके बेटे ने सबसे ज्यादा समय अपने कमरे में बिताया है।
अधिकारी ने कहा कि मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वो अपने बच्चों की सभी गतिविधियों को मॉनिटर करें और इस बात से जागरुक रखें कि उनके बच्चे किसके क्या बात कर रहे हैं।

