एक बोतल VODKA के लिए एक मां ने अपनी 12 साल की बेटी को बेच दिया। इस मासूम बच्ची को जानवरों की तरह पिंजड़े में कैद कर रखा गया था। किसी तरह यह लड़की रेंगकर पिंजड़े से बाहर आई और फिर इस मां की करतूत की सारी पोल खुल गई। 12 साल की इस लड़की को पुलिस वालों ने बचा लिया ‘The Sun’ की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की पिंजड़े से निकलने कर आजाद होने के बाद गलियों में रेंग रही थी जिसके बाद स्थानीय लोगों की उसपर नजर पड़ी और लोगों ने इस बात की सूचना प्रशासन को दी।

हैरान परेशान करने वाली यह खबर Chechen Republic से आई है। जिस वक्त स्थानीय लोगों ने सड़क पर लड़की को देखा उस वक्त उसके कपड़े काफी गंदे थे और उसकी हालत काफी खराब थी। ‘Oryol Times’ के मुताबिक यह बच्ची अपनी मां की आठवीं संतान थी। अलग-अलग वजहों से इस महिला की सभी सातों बच्चे बाल सुरक्षा गृह में हैं।

बताया जा रहा है कि बच्ची को एक बोतल VODKA के लिए एक शख्स के हाथों बेचे जाने के बाद उसकी मां ने उसे छिपाने की भरपूर कोशिश की। उसे घर में एक पिंजड़े में कैद कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक महिला ने अपनी बेटी को देह व्यापार में धकेलने के लिए उसे बेचा था।

इस महिला की एक पड़ोसी ने बताया कि ‘वो अपनी लड़की को ठंडे के सीजन में कमरे में बंद रखती थी। उसे जानवरों के लिए बनाए गए एक बाड़े में रखा जाता था। इस बाड़े में गाय और कुत्ते रहते थे।’

बता दें कि फिलहाल अस्पताल में इस बच्ची का इलाज चल रहा है और अस्पताल प्रशासन ने बच्ची की मां की इस हरकत से हैरान है। इधर इस महिला ने अपनी बेटी को देह व्यापार के लिए भेजने के आरोपों से इनकार कर दिया है। Russian Investigative Committee के अध्यक्ष Alexander Bastrykin ने कहा है कि वो निजी तौर पर इस मामले को देख रहे हैं। (और…CRIME NEWS)